Ram Mandir Dhwajarohan: राम मंदिर ध्वजारोहण का अवधेश प्रसाद को क्यों नहीं मिला न्योता? सपा सांसद ने खुद बता दिया ये बड़ा कारण, गरमाई सियासत
अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने राम मंदिर में धर्म ध्वजा स्थापना कार्यक्रम में नहीं बुलाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है

ram mandir dhwajarohan
- अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने कार्यक्रम में न बुलाए जाने को दलित होने से जोड़ा।
- सांसद बोले, यह राम की मर्यादा नहीं, संकीर्ण सोच का उदाहरण है।
- पीएम नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के शिखर पर भगवा धर्म ध्वजा फहराई।
Ram Mandir Dhwajarohan: अयोध्या: अयोध्या में मंगलवार को इतिहास रचने वाले धर्म ध्वजा स्थापना कार्यक्रम के बीच राजनीति भी गर्मा गई है। समाजवादी पार्टी के अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने आरोप लगाया है कि उन्हें रामलला के दरबार में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जानबूझकर आमंत्रित नहीं किया गया।
रामलला के दरबार में धर्म ध्वजा स्थापना कार्यक्रम में मुझे न बुलाए जाने का कारण मेरा दलित समाज से होना है।
तो यह राम की मर्यादा नहीं,
किसी ओर की संकीर्ण सोच का परिचय है।राम सबके हैं।
मेरी लड़ाई किसी पद या निमंत्रण की नहीं, सम्मान, बराबरी और संविधान की मर्यादा की है।#Ayodhya
— Awadhesh Prasad (@Awadheshprasad_) November 25, 2025
सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी
सांसद ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि, “धर्म ध्वजा स्थापना कार्यक्रम में मुझे इसलिए नहीं बुलाया गया क्योंकि मैं दलित समाज से आता हूं।” अवधेश प्रसाद ने इसे संकीर्ण मानसिकता करार देते हुए कहा कि यह किसी भी तरह से भगवान राम की मर्यादा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा, “राम सबके हैं। मेरी लड़ाई किसी पद या निमंत्रण की नहीं, बल्कि सम्मान, बराबरी और संविधान की मर्यादा की है।”
राममंदिर में पीएम मोदी ने किया ध्वजारोहण
Ram Mandir Dhwajarohan: इधर, दूसरी ओर अयोध्या ने एक भव्य अध्यात्मिक उत्सव का साक्षात्कार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर के ‘शिखर’ पर पवित्र भगवा ध्वज फहराकर इस ऐतिहासिक दिन को अविस्मरणीय बना दिया। समारोह के दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोषों से गूंज उठा और भक्तों की भावनाओं का ज्वार देखते ही बन रहा था।
मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने इस अवसर को "विश्वभर के श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक संदेश" बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि यह संकेत है कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर का भव्य निर्माण अपने पूर्णत्व को प्राप्त कर चुका है। उनका कहना था कि सदियों की प्रतीक्षा, संघर्ष और भावनाओं का यह पर्व अब एक भव्य रूप में सामने आ चुका है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए विरासत बनेगा।
Ram Mandir Dhwajarohan: अयोध्या में लगे विशाल ध्वज को आध्यात्मिक ऊर्जा, विश्वास और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया जा रहा है। ध्वजा स्थापना के क्षण को देखने के लिए देश-दुनिया से हजारों भक्त अयोध्या पहुंचे थे। इस अवसर पर शहर को विशेष रूप से सजाया गया, सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए और मंदिर परिसर में दिव्य सजावट की गई।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने दावा किया कि उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Ram Mandir Flag Hoisting: Why was Awadhesh Prasad not invited to the Ram Mandir flag hoisting ceremony?
Ayodhya
और भी पढ़ें ›महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pmतेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान
01 Oct 2026 | 8:21 pmनीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा
01 Oct 2026 | 8:06 pmसामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश
01 Oct 2026 | 7:57 pmगोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय
01 Oct 2026 | 7:55 pmउप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 7:47 pm