प्रेम प्रसंग के चलते 17 साल की लड़की की हत्या कर शव कब्रिस्तान में दफनाया, परिवार के छह लोग गिरफ्तार
प्रेम प्रसंग के चलते 17 साल की लड़की की हत्या कर शव कब्रिस्तान में दफनाया, परिवार के छह लोग गिरफ्तार
बागपत (उप्र), 28 जुलाई (भाषा) बागपत नें 17 वर्षीय लड़की की उसके परिवार के सदस्यों ने प्रेम प्रसंग के चलते कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को गुप्त रूप से स्थानीय कब्रिस्तान में दफना दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक किशोर को अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) सूरज राय ने एक बयान में बताया कि अनुसूचित जाति के 17 वर्षीय किशोर और मुस्लिम समुदाय की किशोरी के बीच प्रेम संबंध था और दोनों 12/13 जुलाई को घर से भागकर हिमाचल प्रदेश चले गए थे, जहां लड़का काम करता है।
बयान के मुताबिक, इस बीच किशोरी के परिजनों को जानकारी मिली तो उसको वापस गांव ले आए।
पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई की रात किशोरी की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी गई और अगले दिन परिजनों ने उसे टीबी से हुई मौत बताकर गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया।
राय ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने शनिवार को जिलाधिकारी की अनुमति से शव को कब्र से बाहर निकलवाया और दो डॉक्टरों की समिति द्वारा पोस्टमार्टम कराया, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान किशोरी के ताऊ की निशानदेही पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक, अब तक किशोरी के पिता, भाई, ताऊ, चाचा, दो फूफा सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। घटना में प्रयुक्त कपड़ा भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रेमी किशोर को घटना के दौरान चोटें आई थीं और वह डर के कारण हिमाचल प्रदेश लौट गया था। उनके मुताबिक, उसे बयान दर्ज कराने के लिए वापस लाया जा रहा है, क्योंकि वह इस घटना का प्रत्यक्षदर्शी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
भाषा सं आनन्द नोमान
नोमान
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: प्रेम प्रसंग के चलते 17 साल की लड़की की हत्या कर शव कब्रिस्तान में दफनाया, परिवार के छह लोग गिरफ्तार
BAGHPAT
और भी पढ़ें ›हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pm