BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bahraich Boat Accident: बहराइच में बड़ा हादसा, नदी में नाव पलटने से 24 लोग डूबे, CM योगी ने जताया दुख

Bahraich Boat Accident: नाव में सवार करीब 28 लोग नदी में गिर गए। इनमें से 4 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि 24 लोग अब भी लापता हैं। रात …

Bahraich Boat Accident: बहराइच में बड़ा हादसा, नदी में नाव पलटने से 24 लोग डूबे, CM योगी ने जताया दुख
Dr.Anil Shukla
Published: 29 Oct 2025 | 10:23 pmModified: 29 Oct 2025 | 10:28 pm
HIGHLIGHTS
  1. नदी के बीच धारा में नाव का संतुलन बिगड़ा
  2. नाव में सवार करीब 28 लोग नदी में गिर गए
  3. गांव का माहौल शोक और चिंता में डूबा
  4. 4 लोगों को सुरक्षित निकाला, 24 लोग अब भी लापता

रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम, बहराइच

बहराइच: Bahraich Boat Accident, उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। सुजौली इलाके के कतर्नियाघाट रेंज के भरथापुर गांव के पास कौड़ियाला नदी में एक नाव पलट गई। नाव में सवार करीब 28 लोग नदी में गिर गए। इनमें से 4 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि 24 लोग अब भी लापता हैं। रात के अंधेरे में भी सर्च ऑपरेशन जारी है, जबकि गांव का माहौल शोक और चिंता में डूबा हुआ है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। अंधेरा होने के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन टीमें लगातार लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं।

नदी के बीच धारा में नाव का संतुलन बिगड़ा

जानकारी के अनुसार, भरथापुर गांव गेरुआ नदी के पार बसा हुआ है। यहां के लोग अक्सर नाव से पड़ोसी जिले लखीमपुर खीरी के खैरटिया गांव और आसपास के इलाकों में आते-जाते हैं। बुधवार शाम करीब 6 बजे ग्रामीण नाव से भरथापुर लौट रहे थे, तभी नदी के बीच धारा में नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, नदी का बहाव तेज था, जिसके चलते नाव अनियंत्रित होकर डूब गई। हादसे में बचाए गए लोगों में लक्ष्मी नारायण (पुत्र विसेसर), रानी देवी (पत्नी रामाधार), ज्योति (पुत्री आनंद कुमार) और हरिमोहन (पुत्र रामकिशोर) शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में प्रशासन की मदद कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत व बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित टीमों को मौके पर डटे रहने और हर संभव सहायता प्रदान करने का आदेश दिया है।

इन्हे भी पढ़ें:

खडसे के बंगले से छह लाख रुपये का सामान चोरी, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी गायब

Sagar News: इस शहर में पलायन कर रहे हिंदू परिवार, मुस्लिमों पर लगे प्रताड़ित करने के आरोप, प्रशासन ने शुरू की जांच

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Major accident in Bahraich: 24 people drowned after boat capsized in Kaudiyaala river, 4 rescued

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm