BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Mother-Daughters died bodies: बेटा पैदा नहीं होने की दर्दनाक सजा! तालाब में मिलीं मां-बेटियों की तीन लाशें, दिल दहला देने वाली घटना से आक्रोश

Mother and Daughters died bodies: मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आशा के पति विष्णु, सास और ससुर ने बेरहमी से उसकी पिटाई की और हत्या कर शव …

Mother-Daughters died bodies: बेटा पैदा नहीं होने की दर्दनाक सजा! तालाब में मिलीं मां-बेटियों की तीन लाशें, दिल दहला देने वाली घटना से आक्रोश
Dr.Anil Shukla
Published: 11 Jan 2026 | 7:05 pmModified: 11 Jan 2026 | 7:06 pm
HIGHLIGHTS
  1. बहराइच तालाब में उतराता मिला मां और दो बेटियों का शव
  2. तीन शव तालाब में उतराते मिलने से मचा हड़कंप
  3. ससुराली जनों पर हत्याकर शव फेंके जाने का आरोप
  4. बेटियां पैदा होने को लेकर पति देता था यातनाएं

रिपोर्ट— सरफ़राज़ आलम, बहराइच

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। एक तालाब में मिला मां और दो बेटियों का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक मामला सामने आया है।( Mother and daughters died bodies) यहां एक तालाब में महिला और उसकी दो मासूम बेटियों के शव उतरते मिले, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना में मृतकों की पहचान 35 वर्षीय आशा, उसकी 7 वर्षीय बेटी मिष्ठी और 2 वर्षीय बेटी नंदनी के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। (Mother and Daughters died bodies) पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हत्या कर शव तालाब में फेंकने के आरोप

इस मामले में मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आशा के पति विष्णु, सास और ससुर ने बेरहमी से उसकी पिटाई की और हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया। (Mother and Daughters died bodies) बताया जा रहा है कि विष्णु लगातार बेटियां पैदा होने से नाराज़ था और पत्नी को यातनाएं देता था।

मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार आशा की शादी विष्णु से करीब 12 साल पहले हुई थी। (Mother and Daughters died bodies) शादी के बाद से ही उसे ससुराल में प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी। लगातार तीन बेटियां पैदा होने के कारण पति और ससुराल पक्ष नाराज़ रहते थे। जिसके कारण यह घटना होना बताया जा रहा है।

भेदभाव और घरेलू हिंसा की भयावह तस्वीर

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। (Mother and Daughters died bodies) जाहिर है कि यह घटना समाज में बेटियों को लेकर अब भी मौजूद भेदभाव और घरेलू हिंसा की भयावह तस्वीर पेश करती है।

इन्हें भी पढ़ें :-

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: A painful punishment for not having a son! The bodies of three mothers and daughters were found in a pond, sparking outrage

शहर की खबरें
कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

01 Oct 2026 | 9:09 pm
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

01 Oct 2026 | 8:21 pm
नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

01 Oct 2026 | 8:06 pm
सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

01 Oct 2026 | 7:57 pm
गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

01 Oct 2026 | 7:55 pm