BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Naxalite Surrender News: माओवादियों के ‘टेक्निकल गुरु’ ने छोड़ा लाल सलाम का साथ! सक्रिय नक्सली कपल ने किया आत्मसमर्पण… नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में बड़ा कदम

बालाघाट में 35 वर्षों से चल रहे लाल आतंक से मुक्ति की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। धनुष और उसकी पत्नी रोनी, जो कभी सक्रिय नक्सली सदस्य थे, ने …

Naxalite Surrender News

Naxalite Surrender News

IBC24 Digital
Published: 29 Nov 2025 | 1:27 pmModified: 29 Nov 2025 | 1:33 pm
HIGHLIGHTS
  1. नक्सली दंपति ने बालाघाट में आत्मसमर्पण किया।
  2. धनुष संगठन में नक्सली साहित्य तैयार करने के लिए जाना जाता था।
  3. आत्मसमर्पण एमएमसी संयुक्त एंटी-नक्सल ऑपरेशन की सफलता का संकेत है।

Naxalite Surrender News: बालाघाट: बालाघाट में लाल आतंक के 35 वर्षों के बाद अब नक्सलियों से मुक्ति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के एमएमसी जोन में चल रहे संयुक्त एंटी-नक्सल ऑपरेशन के दबाव में माओवादी लगातार आत्मसमर्पण की ओर बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में बालाघाट जिले में सक्रिय नक्सली कपल धनुष उर्फ मुन्ना और उसकी पत्नी रोनी उर्फ तुले ने छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में प्रशासन के सामने आत्मसमर्पण किया।

खैरागढ़ के बकरकट्टा थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण करने वाले इस नक्सली कपल की उम्र महज 25 साल है। दोनों माड़ डिवीजन और एमएमसी जोन के सक्रिय सदस्य रहे। धनुष न सिर्फ फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता था, बल्कि उसकी कंप्यूटर स्किल और टाइपिंग स्पीड भी बेहद तेज थी। यही वजह है कि संगठन में उसे तकनीकी जिम्मेदारियाँ सौंपी गई थीं। एंटी नक्सल ऑपरेशन के एडिशनल एसपी आदर्शकांत शुक्ला के मुताबिक, धनुष नक्सली साहित्य, प्रेस नोट और मैग्जीन प्रभात के लिए कंटेंट तैयार करता था।

वहीं उसकी पत्नी रोनी और तुले सेंट्रल कमेटी मेंबर रामदेर के साथ काम करती रही है। एमएमसी जोन यानी मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में संयुक्त ऑपरेशन तेज़ी से जारी है। हाल ही में हुई मुठभेड़ में इंस्पेक्टर आशीष शर्मा शहीद हुए थे, जिसके बाद नक्सलियों पर दबाव और बढ़ा। बालाघाट में सक्रिय यह नक्सली कपल भी बदलते हालात को देखते हुए अब शांतिपूर्ण और सम्मानजनक जीवन जीने की चाह में मुख्यधारा में लौट आया है।

धनुष का संगठन में विशेष योगदान

धनुष नक्सली संगठन में तकनीकी जिम्मेदारियों के लिए जाना जाता था। वो न केवल फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता था, बल्कि कंप्यूटर और टाइपिंग में भी कुशल था। यही कारण है कि संगठन ने उसे नक्सली साहित्य, प्रेस नोट और ‘प्रभात’ मैगज़ीन के लिए कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी दी थी। धनुष पर 14 लाख और तुले पर 6 लाख का इनाम था। दोनों कई नक्सली वारदातों में शामिल रहे हैं और संगठन की सेंट्रल कमेटी के सदस्य रामदेर के साथ भी काम कर चुके हैं।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

खैरागढ़ के बकरकट्टा थाना पहुंचकर दोनों ने आत्मसमर्पण किया। प्रशासन ने उनके आत्मसमर्पण को सराहनीय कदम बताया और कहा कि ये एमएमसी ऑपरेशन की सफलता का संकेत है। एंटी-नक्सल ऑपरेशन के अतिरिक्त एसपी आदर्शकांत शुक्ला ने बताया कि इस तरह के कदम से क्षेत्र में स्थायित्व और सुरक्षा बढ़ेगी।

इन्हे भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: नक्सली दंपति धनुष (उर्फ मुन्ना) और उसकी पत्नी रोनी (उर्फ तुले) ने खैरागढ़ के बकरकट्टा थाना में आत्मसमर्पण किया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

IBC24 Digital
IBC24 Digital

IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।

और भी पढ़ें...

Web Title: The Maoists' "technical guru" has left the Red Salute movement! An active Naxalite couple has surrendered... a major step towards the eradication of Naxalism.

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm