Balaghat 8 Children Died : 8 बच्चों की मौत से इस जिले में फैली सनसनी, दो महीने के भीतर ही एक-एककर थमती गई सांसें, जांच में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा
बालाघाट के बैगा आदिवासी अंचल में बारिश के बाद मौसमी और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कई गांवों में बुखार, डायरिया, टायफाइड और त्वचा संक्रमण के मामले सामने …

Balaghat 8 Children Died
- बारिश के बाद मौसमी और संक्रामक बीमारियों का बढ़ा खतरा।
- 8 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट।
- घर-घर जाकर मरीजों की जांच और उपचार किया जा रहा है।
बालाघाट : Balaghat 8 Children Died : मध्य प्रदेश के बालाघाट ज़िले के बैगा आदिवासी अंचल में बारिश के साथ मौसमी और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। मछुरदा, अडोरी, बोंदारी, कोरका और कुंडेकसा समेत कई गांवों में बच्चे और ग्रामीण बुखार, डायरिया, टायफाइड और त्वचा संक्रमण की चपेट में हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दो माह में 8 बच्चों की मौत हो चुकी है। हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रभावित गांवों में 20 स्वास्थ्य टीमें और 10 मेडिकल ऑफिसरों की टीमें निगरानी कर रही हैं। घर-घर जाकर जांच की जा रही है और गंभीर मरीजों को अस्पताल भेजा जा रहा है।
20 स्वास्थ्य टीमें लगातार कर रही काम
बीमारी के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग गांव-गांव पहुंचकर लोगों की जांच और उपचार में जुटा है। कुंडेकसा के सरकारी स्कूल में अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है, जहां ग्रामीणों को उपचार दिया जा रहा है। MP News मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक 20 स्वास्थ्य टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रही हैं, जबकि 10 मेडिकल ऑफिसरों की टीमें भी निगरानी बनाए हुए हैं।
झाड़-फूंक पर भरोसा भी इलाज में देरी
स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर जांच कर रहे हैं और बुखार, दस्त या संक्रमण के लक्षण मिलने पर तत्काल इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, कुछ ग्रामीणों में झाड़-फूंक पर भरोसा भी इलाज में देरी की वजह बन रहा है। स्वास्थ्य विभाग लोगों से अपील कर रहा है कि बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय गंवाए बिना अस्पताल पहुंचें। फिलहाल विभाग का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन प्रभावित गांवों में निगरानी और उपचार का सिलसिला लगातार जारी है।
ये भी पढ़ें
- UP Women Scheme 2026: महिलाओं की लगी लॉटरी, खाते में आएंगे 50 हजार रुपये! चुनाव से पहले भाजपा सरकार डालेगी 20 हजार की पहली किस्त
- UP Raksha Bandhan Good News: रक्षाबंधन पर बहनों को सफर के लिए नहीं करनी पड़ेगी मशक्कत, भाजपा सरकार ने अतिरिक्त बस चलाने का किया ऐलान, ड्राइवरों को मिलेगा एक्सट्रा वेतन
- MP Government Employees Promotion News: हरियाली अमावस्या पर सरकार की एक और बड़ी सौगात, पदोन्नति को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान, जानकर झूम उठेंगे हजारों कर्मचारी
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Disease Outbreak in Balaghat's Baiga Tribal Belt, 8 Children Reportedly Die in Two Months
बालाघाट
और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री
01 Oct 2026 | 6:32 pm