BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Balaghat 8 Children Died : 8 बच्चों की मौत से इस जिले में फैली सनसनी, दो महीने के भीतर ही एक-एककर थमती गई सांसें, जांच में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

बालाघाट के बैगा आदिवासी अंचल में बारिश के बाद मौसमी और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कई गांवों में बुखार, डायरिया, टायफाइड और त्वचा संक्रमण के मामले सामने …

Balaghat 8 Children Died

Balaghat 8 Children Died

Sneha Singh
Published: 13 Aug 2026 | 8:16 pmModified: 13 Aug 2026 | 8:48 pm
HIGHLIGHTS
  1. बारिश के बाद मौसमी और संक्रामक बीमारियों का बढ़ा खतरा।
  2. 8 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट।
  3. घर-घर जाकर मरीजों की जांच और उपचार किया जा रहा है।

बालाघाट : Balaghat 8 Children Died :  मध्य प्रदेश के बालाघाट ज़िले के बैगा आदिवासी अंचल में बारिश के साथ मौसमी और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। मछुरदा, अडोरी, बोंदारी, कोरका और कुंडेकसा समेत कई गांवों में बच्चे और ग्रामीण बुखार, डायरिया, टायफाइड और त्वचा संक्रमण की चपेट में हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दो माह में 8 बच्चों की मौत हो चुकी है। हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रभावित गांवों में 20 स्वास्थ्य टीमें और 10 मेडिकल ऑफिसरों की टीमें निगरानी कर रही हैं। घर-घर जाकर जांच की जा रही है और गंभीर मरीजों को अस्पताल भेजा जा रहा है।

20 स्वास्थ्य टीमें लगातार कर रही काम

बीमारी के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग गांव-गांव पहुंचकर लोगों की जांच और उपचार में जुटा है। कुंडेकसा के सरकारी स्कूल में अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है, जहां ग्रामीणों को उपचार दिया जा रहा है। MP News मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक 20 स्वास्थ्य टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रही हैं, जबकि 10 मेडिकल ऑफिसरों की टीमें भी निगरानी बनाए हुए हैं।

झाड़-फूंक पर भरोसा भी इलाज में देरी

स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर जांच कर रहे हैं और बुखार, दस्त या संक्रमण के लक्षण मिलने पर तत्काल इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, कुछ ग्रामीणों में झाड़-फूंक पर भरोसा भी इलाज में देरी की वजह बन रहा है। स्वास्थ्य विभाग लोगों से अपील कर रहा है कि बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय गंवाए बिना अस्पताल पहुंचें। फिलहाल विभाग का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन प्रभावित गांवों में निगरानी और उपचार का सिलसिला लगातार जारी है।

ये भी पढ़ें

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Disease Outbreak in Balaghat's Baiga Tribal Belt, 8 Children Reportedly Die in Two Months

शहर की खबरें
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm