BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Balaghat Liquor Shop Protest: ‘अनाब शनाब बकते हैं..’, 50 दिन से सड़क पर डटीं महिलाएं, लेकिन नहीं हटी शराब दुकान! अब मुख्यमंत्री तक पहुंची गुहार, क्या होगा बड़ा फैसला?

Balaghat Liquor Shop Protest: बालाघाट: आश्वासन बहुत मिले, समाधान नहीं; महिलाओं का आंदोलन 50वें दिन भी जारी, दुकान हटेगी तभी हटेंगे-महिलाओं ने प्रशासन को दी दो टूक चेतावनी.

BALAGHAT NEWS

BALAGHAT NEWS

muskan mishra
Published: 02 Jun 2026 | 3:41 pmModified: 02 Jun 2026 | 3:53 pm
HIGHLIGHTS
  1. महिलाओं का आंदोलन 50वें दिन जारी
  2. शराब दुकान हटाने की मांग तेज
  3. कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं सैकड़ों महिलाएं

Balaghat Liquor Shop Protest: बालाघाट: बालाघाट के बूढ़ी क्षेत्र में शराब दुकान को रिहायशी इलाके से हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। पिछले 50 दिनों से दिन-रात धरने पर बैठी महिलाएं मंगलवार को चौथी बार कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी भी जाहिर की।

क्या है पूरा मामला ?

बूढ़ी क्षेत्र की महिलाओं का कहना है कि वे पिछले 50 दिनों से लगातार शराब दुकान के सामने आंदोलन कर रही हैं, लेकिन अब तक उनकी मांग पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। आंदोलन स्थल पर जनप्रतिनिधियों से लेकर सांसद और विधायक तक पहुंचे, आश्वासन भी मिले, लेकिन शराब दुकान अब भी वहीं संचालित हो रही है। महिलाओं का तर्क है कि करीब 50 वर्ष पहले जब यह दुकान शुरू हुई थी, तब यहां आबादी कम थी, लेकिन अब यह घनी आबादी वाला रिहायशी क्षेत्र बन चुका है। ऐसे में दुकान को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाना जरूरी है।

महिलाओं ने दी चेतावनी

महिलाओं ने चेतावनी दी है कि चाहे आंदोलन 100 दिन तक क्यों न चले, वे पीछे हटने वाली नहीं हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसे नायब तहसीलदार मंजुला महोबिया ने स्वीकार करते हुए मामले को कलेक्टर के समक्ष रखने का भरोसा दिलाया। वॉयसओवर 02 - महिलाओं का कहना है कि आंदोलन के 50 दिनों में उन्होंने भीषण गर्मी, आंधी, बारिश और कई तरह की परेशानियों का सामना किया है। धरने में शामिल कई महिलाएं अस्वस्थ भी हुईं, लेकिन इसके बावजूद उनका हौसला कम नहीं हुआ। महिलाओं ने प्रशासन से सवाल किया कि यदि शराब दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करना है तो उसके लिए स्थान तय करना राजस्व और प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उनका साफ कहना है कि जब तक शराब दुकान को रिहायशी इलाके से हटाने का आदेश नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं प्रशासन ने ज्ञापन पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: बालाघाट के बूढ़ी क्षेत्र में।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Balaghat Liquor Shop Protest

शहर की खबरें
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

30 Sept 2026 | 3:59 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी

SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी

30 Sept 2026 | 2:59 pm
सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब

Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब

30 Sept 2026 | 2:19 pm