Balaghat News: 5 हज़ार सैलरी, लेकिन 1.20 करोड़ का टैक्स नोटिस! सफाईकर्मी के नाम पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Balaghat News: 5 हज़ार सैलरी, लेकिन 1.20 करोड़ का टैक्स नोटिस! सफाईकर्मी के नाम पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Balaghat News
- सफाईकर्मी की 5 हजार सैलरी,
- 1 करोड़ से ज्यादा टैक्स नोटिस,
- पैन कार्ड पर हुई धोखाधड़ी का खुलासा,
बालाघाट: Balaghat News: मध्यप्रदेश के बालाघाट से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई हैएक सफाईकर्मी, जिसकी तनख्वाह है महज़ 5 हज़ार रुपये उस पर इनकम टैक्स विभाग ने भेजा है 1 करोड़ 20 लाख का नोटिस। क्या है ये पूरा मामला? आइए जानते हैं।
Read More : अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई बाइक, दो छात्रों की हुई मौत, एक की हालत गंभीर
Balaghat News: संतोष चौधरी बालाघाट के एक आदिवासी आश्रम में सफाई कर्मचारी हैं। पत्नी और दो बच्चों के साथ आश्रम के एक छोटे से कमरे में रहते हैं। महज़ 5 हज़ार की तनख्वाह में किसी तरह गुज़ारा चलता है। लेकिन संतोष पर इनकम टैक्स विभाग ने ठोका है 1 करोड़ 20 लाख का टैक्स! टैक्स जमा नहीं करने पर कानूनी कार्यवाही करने की भी चेतावनी दी गई है। दरअसल संतोष के पैन कार्ड से 2017-18 में 55 लाख से ज़्यादा की इनकम दिखाई गई। इतना ही नहीं, टैक्स और ब्याज मिलाकर अब यह रकम 1 करोड़ 20 लाख तक पहुंच गई है। संतोष ने पुलिस और इनकम टैक्स विभाग दोनों को शिकायत दी है।
Balaghat News: संतोष ने बताया कि कई साल पहले गांव के पूर्व सरपंच ने गाड़ी खरीदने के लिए उनके दस्तावेज लिए थे। उसने गाड़ी खरीदी और उसकी किस्त भी बराबर जमा कर रहा है। उसके दो बैंक खाते हैं उसमें भी बैंक स्टेटमेंट में पैसों का लेनदेन नहीं दिख रहा। मतलब साफ है कि पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल हुआ है। संतोष की माने तो छिंदवाड़ा के एक शोरूम से 2017-18 में 55 लाख रुपए का लेन-देन उसके पैन कार्ड में शो कर रहा है। जबकि उसका कहना है कि उसने कभी इस तरह का कोई लेन-देन किया ही नहीं है। उसने इस मामले की पहले भी पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर रखी है। अब संतोष ने आयकर विभाग से गुहार लगाई है कि उनके पैन नंबर से हुई धोखाधड़ी की जांच की जाए और उनके ऊपर लटकी कानूनी कार्रवाई की तलवार हटाई जाए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: अगर आपको ऐसा नोटिस मिला है और आप असली लाभार्थी नहीं हैं, तो तुरंत आयकर विभाग और पुलिस में शिकायत दर्ज करें। साथ ही अपने दस्तावेज़ों के साथ अपनी स्थिति स्पष्ट करें।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Balaghat News: Sanitation worker gets tax notice of more than 1 crore
बालाघाट
और भी पढ़ें ›
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm