बलरामपुर में बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिले, जांच में जुटी पुलिस
बलरामपुर में बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिले, जांच में जुटी पुलिस
बलरामपुर (उप्र), एक सितंबर (भाषा) बलरामपुर जिले के गैंसड़ी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक मकान के बंद कमरे से पति-पत्नी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि पीर गेडास गांव में मनोज (28) और उनकी पत्नी मंजू देवी (26) रहते थे। सोमवार दोपहर तक दोनों के कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया।
उन्होंने बताया कि दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने उसे तोड़ा तो अंदर दोनों बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
उन्होंने कहा कि मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
भाषा सं जफर मनीषा
मनीषा
लेखक के बारे में
Web Title: बलरामपुर में बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिले, जांच में जुटी पुलिस
BALRAMPUR
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am