बलरामपुर में खेतों में मिले दो नवजात, अस्पताल में भर्ती
बलरामपुर में खेतों में मिले दो नवजात, अस्पताल में भर्ती
बलरामपुर (उप्र), 17 सितंबर (भाषा) बलरामपुर जिले में बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों पर खेतों में दो नवजात शिशु मिले और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, लालनगर सिपहिया गांव निवासी विजय कुमार पांडेय की सूचना पर पुलिस ने तुलसीपुर थाना क्षेत्र में महादेव जमुनी से करीब 600 मीटर पहले गन्ने के खेत से कपड़े में लिपटा एक नवजात बरामद किया।
पुलिस ने बताया कि नवजात की हालत गंभीर थी। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर रेफर किया गया।
एक अन्य घटना में श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के एक धान के खेत में सफेद कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची मिली। उसे संयुक्त चिकित्सालय के महिला प्रसव वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार हो रहा है।
पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है।
भाषा सं. सलीम गोला
गोला
लेखक के बारे में
Web Title: बलरामपुर में खेतों में मिले दो नवजात, अस्पताल में भर्ती
BALRAMPUR
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am