उप्र एटीएस ने संदिग्ध आईएसआई एजेंट को किया गिरफ्तार
उप्र एटीएस ने संदिग्ध आईएसआई एजेंट को किया गिरफ्तार
बलरामपुर (उप्र), 21 जुलाई (भाषा) बलरामपुर जिले के गैसड़ी इलाके में उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक कथित एजेंट को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि गैसड़ी थाना क्षेत्र के जमधरा गांव में एटीएस ने कथित आईएसआई एजेंट शहरेज अहमद (29) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने शहरेज अहमद की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
सूत्रों के मुताबिक, अहमद मुंबई में रहकर कढ़ाई का काम करता था और फेसबुक तथा सिग्नल ऐप के जरिए आईएसआई के संपर्क में आकर आतंकवादी गतिविधियों की साजिश रच रहा था।
उन्होंने बताया कि अहमद को राजस्थान के श्रीगंगानगर से हथियार और विस्फोटक जुटाने का काम दिया गया था।
सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में लखनऊ के एटीएस थाने में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
भाषा सं सलीम शफीक
शफीक
लेखक के बारे में
Web Title: उप्र एटीएस ने संदिग्ध आईएसआई एजेंट को किया गिरफ्तार
BALRAMPUR
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am