BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

उप्र: स्कूल में पढ़ रही दूसरी कक्षा की छात्रा बेहोश होकर गिरी, मौत

उप्र: स्कूल में पढ़ रही दूसरी कक्षा की छात्रा बेहोश होकर गिरी, मौत

उप्र: स्कूल में पढ़ रही दूसरी कक्षा की छात्रा बेहोश होकर गिरी, मौत
Bhasha
Published: 22 Sept 2026 | 7:19 pmModified: 22 Sept 2026 | 7:19 pm

बलरामपुर, 22 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलरामपुर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे की कथित तौर पर तेज आवाज से स्कूल में पढ़ रही दूसरी कक्षा की एक छात्रा की बेहोश होने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बच्ची की मौत का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के मुताबिक, मृतक छात्रा की पहचान वैष्णवी के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि बलरामपुर नगर के एक निजी स्कूल में कक्षा दो की छात्रा वैष्णवी पढ़ाई कर रही थी और इसी दौरान स्कूल के बगल से गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली जा रही थी।

पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यात्रा में बज रहे डीजे की तेज आवाज के कारण छात्रा अपनी सीट पर गिरकर बेहोश हो गई।

पुलिस ने बताया कि शिक्षकों ने तत्काल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

इस घटना के बाद नगर पालिका परिषद सभागार में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई।

बैठक में नगर में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया।

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बच्ची की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि कथित तौर पर डीजे की तेज ध्वनि से हुई इस घटना को देखते हुए बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि भविष्य में किसी भी त्योहार में डीजे का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बुधवार को नगर पालिका परिषद समेत विभिन्न संगठनों के लोग जिलाधिकारी से मुलाकात कर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग करेंगे।

भाषा सं राजेंद्र जितेंद्र

जितेंद्र

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: उप्र: स्कूल में पढ़ रही दूसरी कक्षा की छात्रा बेहोश होकर गिरी, मौत

People also search for:diesGirlupUp girl dies
शहर की खबरें
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am