उप्र: बलरामपुर में 60 लाख रुपये के सरकारी गेहूं के गबन का आरोप, दो अधिकारियों पर मुकदमा
उप्र: बलरामपुर में 60 लाख रुपये के सरकारी गेहूं के गबन का आरोप, दो अधिकारियों पर मुकदमा
बलरामपुर, 13 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में प्रादेशिक सहकारी संघ (पीसीएफ) के दो गेहूं क्रय केंद्रों से करीब 60 लाख रुपये कीमत का 228.764 मीट्रिक टन गेहूं गायब होने के मामले में क्रय केंद्र प्रभारी समेत दो अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने रविवार को बताया कि पीसीएफ के जिला प्रबंधक अश्वनी शुक्ला द्वारा तुलसीपुर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया कि 11 सितंबर को जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी गोविंद कुमार उपाध्याय, सहायक आयुक्त सहकारिता अजय कुमार मौर्य और अपर जिला सहकारी अधिकारी देवेंद्र प्रताप अग्रहरि की संयुक्त टीम ने बी-पैक्स तुलसीपुर के नचौरा एवं कौवापुर गेहूं क्रय केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया था। शुक्ला ने शिकायत में बताया कि जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि नचौरा केंद्र पर वर्ष 2026-27 में कुल 420.87 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज थी, जिसमें से 353.759 मीट्रिक टन गेहूं भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को भेजा गया था।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, रिकॉर्ड के अनुसार शेष 67.111 मीट्रिक टन गेहूं गोदाम में होना चाहिए था लेकिन जांच टीम को गोदाम की चाबी उपलब्ध नहीं कराई गई और खिड़कियों से देखने पर गोदाम खाली मिला।
उन्होंने बताया कि इसी तरह कौवापुर केंद्र के अभिलेखों में 322.600 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज थी, जिसमें से केवल 160.947 मीट्रिक टन गेहूं एफसीआई को भेजा गया था।
रिकॉर्ड के मुताबिक, गोदाम में 161.653 मीट्रिक टन गेहूं होना चाहिए था लेकिन मौके पर भंडार शून्य मिला।
शुक्ला के मुताबिक, दोनों केंद्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,605 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कुल 59.59 लाख रुपये के सरकारी धन के गबन का अनुमान है।
पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पीसीएफ जिला प्रबंधक की तहरीर पर प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह और केंद्र प्रभारी महेंद्र मणि तिवारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
भाषा सं. सलीम नेत्रपाल जितेंद्र
जितेंद्र
लेखक के बारे में
Web Title: उप्र: बलरामपुर में 60 लाख रुपये के सरकारी गेहूं के गबन का आरोप, दो अधिकारियों पर मुकदमा
BALRAMPUR
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am