FIR Against BJP Leader : भाजपा नेता ने घर में घुसकर महिला और बेटी से की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
FIR Against BJP Leader : भाजपा नेता के खिलाफ महिला के घर में घुसकर उससे और उसकी बेटी से मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

CG Murder News
बलिया : FIR Against BJP Leader : बलिया जिले के रेवती क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय पदाधिकारी के खिलाफ एक महिला के घर में घुसकर उससे और उसकी बेटी से मारपीट तथा गाली-गलौज करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की तहरीर पर उसके पड़ोसी शैलेष पासवान के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (किसी महिला पर जानबूझकर हमला करना या उसे चोट पहुंचाने की कोशिश करना जिससे समाज में उसका अपमान हो), 333 (घर में बिना अनुमति घुसना), 352 (जानबूझकर अपमान करना) और 351-3 (अपने पद का गलत फ़ायदा उठाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
युवती से दुष्कर्म करने की कोशिश करने का भी आरोप
FIR Against BJP Leader : उन्होंने बताया कि महिला ने तहरीर में कहा है कि गत 23 नवंबर की रात घर में जब कोई पुरुष नहीं था, तब शैलेष पासवान उसके घर आया और उसके सगे भाई का नाम लेकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की और द्वार नहीं खोलने पर वह जबरन घर में दाखिल हो गया। तहरीर में महिला ने दावा किया कि उसके बाद पासवान ने उसके और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया तथा शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस विभाग की तरफ से इस मामले में सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया गया है कि इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर स्थानीय थाना सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रहा है।भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पंकज सिंह जुगनू ने बताया कि शैलेष पासवान भाजपा का सुरेमनपुर मंडल का अध्यक्ष है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: BJP leader entered the house and beat up the woman and her daughter, police registered a case
BALLIA
और भी पढ़ें ›उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 7:47 pmभदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा
01 Oct 2026 | 7:43 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pmघायल पायलट कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान
01 Oct 2026 | 7:30 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pmभाजपा ‘कार्यकर्ता’ की तरह काम कर रही है उप्र पुलिस : अखिलेश
01 Oct 2026 | 7:00 pm