BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

उप्र : कर्तव्यों के प्रति लापरवाही के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित

उप्र : कर्तव्यों के प्रति लापरवाही के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित

उप्र : कर्तव्यों के प्रति लापरवाही के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित
Bhasha
Published: 18 Oct 2024 | 2:25 pmModified: 18 Oct 2024 | 2:25 pm

बलिया, 18 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हल्दी थाने के प्रभारी और बलिया शहर कोतवाली में कार्यरत एक उप निरीक्षक को कर्तव्यों के प्रति लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने शुक्रवार को बताया कि हल्दी थाने के प्रभारी अशोक कुमार और बलिया शहर कोतवाली में कार्यरत उप निरीक्षक रामानुज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

वीर के मुताबिक, हल्दी थाना क्षेत्र में चार अक्टूबर को एक व्यक्ति को जान से मारने की नियत से उस पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की घटना हुई थी। उन्होंने बताया कि मामले में हल्दी थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना नहीं दी गई।

वीर के अनुसार, घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनवानी से सदर अस्पताल, बलिया रेफर किए जाने के बाद नियमानुसार उसके साथ किसी पुलिसकर्मी की ड्यूटी नहीं लगाई गई। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए।

वीर के मुताबिक, दशहरा मेले के दौरान रामगढ़ बाजार में एक व्यक्ति के साथ कुछ युवकों ने धक्का-मुक्की की, जिसके बाद हल्दी थाने में तीन नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना के संबंध में बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सार्थक प्रयास नहीं किए गए।

वीर के अनुसार, दोनों मामलों के मद्देनजर हल्दी थाना के प्रभारी अशोक कुमार को कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अकर्मण्यता और अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित किया गया है।

उन्होंने बताया कि बलिया शहर के जापलिनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में एक मकान से लगभग पांच लाख रुपये चोरी होने की सूचना मिली थी, लेकिन उच्च अधिकारियों को इस संबंध में सूचित नहीं किया गया और फॉरेंसिक टीम को समय पर बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण नहीं कराया गया।

वीर के मुताबिक, पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त करने के बावजूद लगभग 10 घंटे तक मामले में मुकदमा नहीं दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि मामले में बलिया शहर कोतवाली में कार्यरत उप निरीक्षक रामानुज को कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अकर्मण्यता और अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

भाषा

सं जफर

मनीषा पारुल

पारुल

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: उप्र : कर्तव्यों के प्रति लापरवाही के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित

People also search for:copsuspendedupUP cop suspended
शहर की खबरें
उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 7:47 pm
भदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा

भदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा

01 Oct 2026 | 7:43 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
घायल पायलट कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान

घायल पायलट कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान

01 Oct 2026 | 7:30 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
भाजपा ‘कार्यकर्ता’ की तरह काम कर रही है उप्र पुलिस : अखिलेश

भाजपा ‘कार्यकर्ता’ की तरह काम कर रही है उप्र पुलिस : अखिलेश

01 Oct 2026 | 7:00 pm