उत्तर प्रदेश के बलिया में भ्रष्टाचार के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तर प्रदेश के बलिया में भ्रष्टाचार के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित
बलिया (उप्र), 17 अक्टूबर (भाषा) भ्रष्टाचार के आरोपी दो पुलिसकर्मियों को कर्तव्यों के प्रति ‘घोर लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता’ के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां यह जानकारी दी।
बलिया के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया, “14 अक्टूबर को कोतवाली पुलिस थाने को सूचना मिली थी कि शहर में रेलवे क्रॉसिंग के पास एक अनियंत्रित ई-रिक्शा ने एक शोरूम को टक्कर मार दी।”
उन्होंने बताया, “सिपाही आशीष सैनी और सौरभ कुमार तिवारी ई-रिक्शा को लेकर सिविल लाइन पुलिस चौकी आए, दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति के बावजूद ई-रिक्शा छोड़ने के नाम पर रिश्वत मांगी और पुलिस चौकी पर वाहन को अनावश्यक रूप से रोक दिया।”
जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि दोनों कांस्टेबल को ड्यूटी के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
भाषा सं जफर नरेश जोहेब
जोहेब
लेखक के बारे में
Web Title: उत्तर प्रदेश के बलिया में भ्रष्टाचार के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित
BALLIA
और भी पढ़ें ›उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 7:47 pmभदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा
01 Oct 2026 | 7:43 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pmघायल पायलट कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान
01 Oct 2026 | 7:30 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pmभाजपा ‘कार्यकर्ता’ की तरह काम कर रही है उप्र पुलिस : अखिलेश
01 Oct 2026 | 7:00 pm