Siyadevi Waterfall Balod: बालोद में बारिश ने लौटाया नेचुरल जादू! सियादेवी मंदिर के पीछे नारागांव वाटरफॉल का दिलकश नज़ारा, देखने उमड़े सैलानी
Siyadevi Waterfall Balod: बालोद में बारिश ने लौटाया नेचुरल जादू! सियादेवी मंदिर के पीछे नारागांव वाटरफॉल का दिलकश नज़ारा, देखने उमड़े सैलानी

Siyadevi Waterfall Balod | Image Source | IBC24
- बालोद में बारिश के बाद जगा सौंदर्य,
- सियादेवी मंदिर के पीछे बहा नारागांव वाटरफॉल,
- वाटरफॉल देखने उमड़ी लोगों की भीड़,
Balod News: लगातार हुई बारिश के बाद बालोद जिले के नारागांव स्थित जंगल में सूख चुका प्रसिद्ध वाटरफॉल एक बार फिर से पूरी रौनक के साथ बहने लगा है। मां सियादेवी मंदिर के पीछे स्थित यह करीब 40 फीट ऊंचा जलप्रपात इन दिनों प्राकृतिक सौंदर्य प्रेमियों और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। Siyadevi Waterfall Balod
Siyadevi Waterfall Balod: हर वर्ष बरसात के मौसम में यह जलप्रपात अपने पूरे वेग से बहता है, जबकि बाकी समय यह सूख जाता है। लेकिन बारिश थमते ही इसका मनमोहक दृश्य लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों और दूर-दराज के क्षेत्रों से भी पर्यटक यहां पहुंचने लगे हैं। वाटरफॉल के आसपास का शांत और हरियाली से भरपूर वातावरण इसे एक आदर्श पर्यटन स्थल बनाता है।
Siyadevi Waterfall Balod: यह स्थान धार्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम है। यहां स्थित मां सियादेवी का प्राचीन मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का बड़ा केंद्र है। माना जाता है कि इस मंदिर में स्थापित मां सियादेवी की मूर्ति लगभग पांच हजार वर्ष पुरानी है जो इसे और भी विशिष्ट बनाती है। बारिश के मौसम में मंदिर के दर्शन और जलप्रपात के सौंदर्य को एक साथ निहारने का अवसर भक्तों और पर्यटकों को मिलता है। Balod News
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मां सियादेवी "Waterfall" छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के नारागांव जंगल क्षेत्र में स्थित है। यह जलप्रपात मां सियादेवी मंदिर के पीछे लगभग 40 फीट की ऊंचाई से गिरता है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Siyadevi Waterfall Balod: Naragaon Waterfall flowing behind Siyadevi Temple
बालोद
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm