Baloda Bazar Latest News: बलौदाबाजार में कुंए में जा गिरा शावक समेत 4 हाथियों का दल.. रेस्क्यू करने में जुटी वन-विभाग की टीम, आसपास के इलाके में अलर्ट..
वन अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि यह क्षेत्र दुधवा नेशनल पार्क के नजदीक है, जहां गैंडों और हाथियों का अक्सर आवागमन होता है। मृतक के परिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट …

Baloda Bazar Latest News
- बलौदाबाजार में कुएं में गिरे चार हाथी
- वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
- आसपास के ग्रामीण इलाकों में अलर्ट जारी
Baloda Bazar Latest News: बलौदाबाजार: राजधानी रायपुर से सटे बलौदाबाजार जिले के बारनयापारा के हरदी गांव में चार हाथियों का दल एक कुएं में जा गिरा है। इस दल में तीन वयस्क और एक शावक हाथी शामिल हैं। जैसे ही यह खबर स्थानीय लोगों को मिली, हाथियों को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने भीड़ को वहां से हटाया और नीचे गहराई में गिरे हाथियों का रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
बता दें कि इन दिनों जंगलों से भटककर हाथियों के झुंड जिले के रहवासी इलाकों में घूम रहे हैं। वन विभाग ने हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए लोगों को अलर्ट कर दिया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि गजदल के संभावित खतरे को देखते हुए लोग अकेले जंगलों की ओर न जाएं और सुरक्षा के सभी उपाय अपनाएं।
पीलीभीत में आदमखोर हुआ हाथियों का दल
Baloda Bazar Latest News: इस घटना से अलग, उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में माधोटांडा थाना क्षेत्र के ढकिया तालुके महाराजपुर गांव में शनिवार देर रात घुसे जंगली हाथियों के झुंड ने झोपड़ी में सो रहे पुन्नू (58) को कुचलकर मार डाला। पुलिस के मुताबिक, हाथियों ने उस झोपड़ी पर हमला किया जहां पुन्नू सो रहे थे। रविवार रात करीब दो बजे हुई इस घटना में हाथियों ने पुन्नू को कुचल दिया।
वन अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि यह क्षेत्र दुधवा नेशनल पार्क के नजदीक है, जहां गैंडों और हाथियों का अक्सर आवागमन होता है। मृतक के परिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियम के अनुसार पांच लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का झुंड कई बार आसपास के जंगलों में देखा गया था, लेकिन इस बार उन्होंने सीधे गांव पर हमला कर दिया।
कर्नाटक में जांच के आदेश
Baloda Bazar Latest News: दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में भी एक दर्दनाक घटना सामने आई है। वहां के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने बेलगावी जिले में करंट लगने से दो हाथियों की मौत के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। यह घटना रविवार को बेलगावी जिले के खानपुर के पास सुलैगली गांव में हुई थी।
मंत्री ने एक बयान में इस घटना को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताया और आरोप लगाया कि वन अधिकारियों ने क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी के बावजूद आवश्यक सावधानी नहीं बरती। उन्होंने मुख्य वन्यजीव वार्डन को मामले की गहन जांच करने और पांच दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही, मंत्री ने चेतावनी दी कि बाड़ में करंट प्रवाहित करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसके कारण इन जानवरों की मौत हुई।
इन्हें भी पढ़ें:
- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फसल बीमा कंपनियों की लगाई क्लास, बोले दो-पांच रुपए क्लेम देना किसानों के साथ मजाक
- 15 साल की नाबालिक से गैंगरेप! आरोपी दानिश, अय्यूब सहित दो नाबालिग गिरफ्तार, गांव में भड़क उठा गुस्सा, अब फांसी की मांग
- CGMSC की एक और दवा मिली संदिग्ध, स्ट्रिप से निकलते ही टूट रही थी दवाई, इस्तेमाल पर लगाई गई रोक
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उ. यह घटना बारनयापारा के हरदी गांव में हुई जहां चार हाथी कुएं में गिरे।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Four Elephants Including Calf Fall Into Well in Baloda Bazar, Forest Department Launches Rescue Operation
बलौदा बाजार
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am