Balrampur Custodial Death : पुलिस कस्टडी में युवक की मौत मामले में बड़ा खुलासा, इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहा था मृतक, IBC24 के हाथ लगा ये एक्सक्लूसिव दस्तावेज़
बलरामपुर ज़िले में पुलिस कस्टडी में हुई उमेश सिंह की मौत का मामला तूल पकड़ चुका है। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मृतक सिकल सेल …

Balrampur Custodial Death
- बलरामपुर पुलिस कस्टडी में उमेश सिंह की मौत का मामला बढ़ा विवाद।
- मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा मृतक सिकल सेल की गंभीर बीमारी से ग्रसित था।
- 1 करोड़ रुपये मुआवज़े की मांग कर रहे हैं परिजन।
Balrampur Custodial Death बलरामपुर : ज़िले के कोतवाली पुलिस की कस्टडी में हुए युवक की मौत का मामला अब तूल पकड़ चुका है। मौत के पांचवें दिन भी मृतक की डेड बॉडी का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है और परिजन अब भी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। इसी बीच IBC24 के हाथ एक अहम दस्तावेज़ लगे हैं, जो अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के हैं। इन दस्तावेज़ों में यह पुष्टि हुई है कि मृतक सिकल सेल की गंभीर बीमारी से पीड़ित था।
सिकल सेल की बीमारी से पीड़ित था आरोपी
Balrampur Custodial Death IBC24को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज से मिले दस्तावेज़ में स्पष्ट रूप से लिखा है कि बीते सालों में मृतक उमेश सिंह कुल 34 बार इलाज के लिए भर्ती हुआ था। मेडिकल रिकॉर्ड के अनुसार वह लंबे समय से सिकल सेल की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। और उसे दो बार ब्लड चढ़ाया जा चुका था।
क्या है पूरा मामला?
Balrampur Custodial Death दरअसल, चोरी के आरोप में कोतवाली पुलिस की टीम उमेश सिंह को पूछताछ के लिए बलरामपुर लेकर आ रही थी। रास्ते में उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल बलरामपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पुलिस की पिटाई के कारण ही उमेश सिंह की मौत हुई। परिजन 1 करोड़ रुपये मुआवज़े की मांग कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में आईजी दीपक कुमार झा ने बड़ा एक्शन लेते हुए साइबर सेल निरीक्षक समेत 4 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है।

यह भी पढ़ें
- दिल्ली को दहलाने वाले आतंकी की भी मौत!.. इस जगह से बरामद हुआ पैर का हिस्सा, जानें कौन था ये टेररिस्ट
- नोटों के बंडल से भरा कार किसका? गुप्त चैंबर में छुपाकर ले जा रहे थे इस जगह, करोड़ों रुपए देख पुलिस भी रह गई दंग
- लाल किले के पास फिर मचा हड़कंप! धमाके के तीन दिन बाद मिला कटा हुआ हाथ, चारों ओर बिखरे तबाही का मंजर देख कांप उठेंगे
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: चोरी के आरोप में पूछताछ के दौरान उमेश सिंह की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान जिला अस्पताल बलरामपुर में उसकी मौत हो गई।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: Balrampur Custody Death: Medical Report Confirms Umesh Singh Was Suffering from Sickle Cell Disease
बलरामपुर
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am