Balrampur Crime News :एक ही ज़िले से आई दो खौफनाक दास्तान, एक ने दीवार तोड़कर किया हमला, दूसरे ने शादी के नाम पर की हैवानियत
Balrampur में दुष्कर्म की दो अलग-अलग घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी। एक मामले में आरोपी घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया, जबकि दूसरे में शादी का झांसा …

Balrampur Crime News
- बलरामपुर में दुष्कर्म की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं।
- एक आरोपी घर में घुसकर वारदात करने का आरोपी है।
- दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
बलरामपुर : Balrampur Crime News छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली दो गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। बरियों पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई दुष्कर्म की दो अलग-अलग वारदातों ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
50 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म
पहली घटना 1 मार्च की रात की है, जिसमें 28 वर्षीय आरोपी अनिमेष ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दीं। Rape Crime News पुलिस के अनुसार, आरोपी दीवार तोड़कर 50 वर्षीय महिला के घर में घुस गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
भाभी के साथ किया शारीरिक शोषण
दूसरी घटना में रिश्तों की मर्यादा तार-तार हुई है। इसमें दिलीप नामक आरोपी ने अपनी ही रिश्ते की विधवा भाभी को शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक शोषण किया। आरोपी पीड़िता को पत्नी बनाकर रखने का झूठा वादा करता रहा, लेकिन जब महिला ने शादी का दबाव बनाया, तो वह अपने वादे से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस की शरण ली।
पुलिस को गिरफ्त में आरोपी
पुलिस ने पीड़िता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए दोनों ही मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: आरोपी दीवार तोड़कर घर में घुसा और महिला को धमकाकर दुष्कर्म किया।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Two Rape Cases Reported in Balrampur, Both Accused Arrested and Sent to Jail
बलरामपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm