CG News: बलरामपुर में ट्रिपल मर्डर पर बड़ा खुलासा, आरोपी मुख्तार अंसारी ने बताई हैरान करने वाली वजह
Big revelation on triple murder in Balrampur: मुख्तार अंसारी ने हत्या की बात कबूल कर ली है। मुख्य आरोपी मुख्तार अंसारी ने पुलिस को बताया कि मृतक नाबालिग लड़की का …

बलरामपुर: Big revelation on triple murder in Balrampur छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में सनसनीखेज तीन मानव कंकाल के मामले में महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुख्तार अंसारी नामक युवक को झारखंड से गिरफ्तार किया है। कड़ाई से पूछताछ में मुख्तार अंसारी ने हत्या की बात कबूल कर ली है। मुख्य आरोपी मुख्तार अंसारी ने पुलिस को बताया कि मृतक नाबालिग लड़की का प्रेम संबंध उसके छोटे भाई आरिफ अंसारी से था।
आरोपी ने बताया कि छोटा भाई आरिफ अंसारी घर में पैसे नहीं भेजता था और पूरे पैसे लड़की पर ही खर्च करता था। इस बात से परिजन काफी नाराज रहते थे। इसी का बदला लेने उसने भाई की प्रेमिका और उसकी मां व छोटे बेटे को अपने साथ दहेजवार गांव लाया। यहां पर कुल्हाड़ी मारकर तीनों की हत्या कर उनके शव को पानी से भरे खेत में फेंक दिया था। शव पानी में पड़े पड़े सड़ गल चुका था। पुलिस ने इस मामले में कुछ और संदेहियों को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ जारी है।
read more: बारामती में ‘साहेब’ और ‘दादा’ के बीच दिलचस्प होगी चुनावी लड़ाई
नरकंकाल मिलने के बाद लापता इंसानों की रिपोर्ट खंगाली
बता दें कि बलरामपुर के दहेजवार गांव में तीन नरकंकाल मिलने की खबर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने नरकंकाल मिलने के बाद लापता इंसानों की रिपोर्ट खंगाली। जिसमें कुसमी निवासी 35 साल की महिला कौशिल्या ठाकुर,उसकी 17 साल की बेटी मुक्तावती और 5 साल का बेटा मिंटू ठाकुर 27 सितंबर से लापता होने का खुलासा हुआ। तीनों बाजार जाने के लिए घर से निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे।
जब महिला घर वापस नहीं लौटी तो पति ने कुसमी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद बलरामपुर जिले के कुसमी से लापता लोगों की पुलिस और परिजन तलाश कर रहे थे। 15 नवंबर को जब दहेजगांव में तीन नरकंकाल मिले तो मौके पर कौशिल्या के पति सूरज को बुलाया गया। सूरज के साथ परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। मौके पर सूरज ने पहुंचकर आसपास बिखरे कपड़ों के आधार पर बताया कि ये तीनों ही नरकंकाल उसी की पत्नी और बच्चों के हैं।
read more: कांग्रेस ने महाराष्ट्र को देश का शीर्ष राज्य बनाया, मौजूदा सरकार में अर्थव्यवस्था खस्ताहाल: चिदंबरम
परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Big revelation on triple murder in Balrampur बलरामपुर में नरकंकाल मिलने के बाद लापता महिला के रिश्तेदार भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस पर ठीक तरीके से जांच नहीं करने का आरोप लगाया था। महिला के रिश्तेदार की माने तो वो रामानुजगंज बरगढ़ समेत कई जगहों पर गए थे। लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। जिस व्यक्ति पर शक था उसके बारे में भी बताया था। दहेजवार गांव जहां पर नरकंकाल मिले हैं,वहां भी गए थे। वहां बदबू आ रही थी, लेकिन फिर भी पुलिस ने जांच नहीं की। वहीं दूसरी ओर एसपी ने जांच में लापरवाही बरतने पर कुसमी थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Big revelation on triple murder in Balrampur, accused Mukhtar Ansari told the shocking reason
बलरामपुर
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am