Dog Bite News: सड़क पर दौड़ाकर 13 लोगों काटा, बच्चों तक को नहीं छोड़ा, शहर में ऐसे मचाया आवारा कुत्तों ने आतंक
Dog Bite News: सड़क पर दौड़ाकर 13 लोगों काटा, बच्चों तक को नहीं छोड़ा, शहर में ऐसे मचाया आवारा कुत्तों ने आतंक Ramanujganj News

Dog Bite News | Image Source | IBC24
- शहर में आवारा कुत्तों का आतंक,
- चार दिन में 13 लोग घायल,
- डर और दहशत का माहौल,
Ramanujganj News / देवेश दुबे : शहर में आवारा कुत्तों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। बीते चार दिनों के भीतर कुत्तों ने 13 लोगों को अपना शिकार बनाया है जिनमें दो स्कूली छात्र, तीन महिलाएं और एक चार वर्षीय मासूम बच्चा भी शामिल है। कुत्तों ने सड़कों पर दौड़ाकर लोगों को काटा है जिससे शहरभर में डर और अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। Dog Bite News
Dog Bite News: घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक अधिकतर घायलों को गहरे जख्म आए हैं और समय पर इलाज न मिलने की स्थिति में संक्रमण का खतरा बना हुआ है। शहर के प्रमुख इलाकों बाजार चौक, स्टेशन रोड, बस स्टैंड और स्कूल के आसपास कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
Read More : Smart Meter Bill: 312 रुपए की बिजली, 6.72 लाख का बिल.. ठनका उपभोक्ताओं का माथा तो पहुंच गए दफ्तर, फिर...
Ramanujganj News: स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगरपालिका ने लाउडस्पीकर के जरिए मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। बावजूद इसके, अब तक आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई ठोस या प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। शहरवासियों का कहना है कि नगर प्रशासन की लापरवाही के कारण उन्हें रोजाना खतरे का सामना करना पड़ रहा है। अब देखने वाली बात यह है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कितनी तेजी और जिम्मेदारी से कदम उठाता है। Dog Bite News
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बाजार चौक, स्टेशन रोड, बस स्टैंड और स्कूलों के आसपास "आवारा कुत्तों का हमला" सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Dog Bite News: Dogs chased and bit 13 people on the road
बलरामपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm