Elephant attack in Chhattisgarh: हाथी ने दो ग्रामीणों को कुचलकर मारा.. महुआ बीनने गए थे जंगल, नहीं मिला भागने का मौक़ा
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम लगातार ग्रामीणों को जागरूक कर रही है और जरूरी कदम उठाने का भरोसा दिलाया है।
Elephant attack in Chhattisgarh
- हाथी के हमले में महुआ बीनने गए दो ग्रामीणों की मौत।
- अपने दल से बिछड़ा हाथी क्षेत्र में लगातार उत्पात मचा रहा।
- वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल न जाने की अपील की।
Elephant attack in Chhattisgarh : रामानुजगंज: जिले के वन परिक्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां हाथी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ग्रामीण जंगल में महुआ बीनने गए थे, तभी एक लोनर हाथी ने उन पर हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार, यह हाथी अपने दल से बिछड़ गया था और पिछले कुछ समय से इलाके में उत्पात मचा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया है।
Elephant attack in Chhattisgarh : वन विभाग ने स्थानीय ग्रामीणों से अपील की है कि वे फिलहाल जंगल की ओर न जाएं और अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। अफसरों ने बताया कि हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ने या उसके विचरण क्षेत्र को सुरक्षित करने के प्रयास किए जाएंगे।
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम लगातार ग्रामीणों को जागरूक कर रही है और जरूरी कदम उठाने का भरोसा दिलाया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह दुखद घटना छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में हुई, जहाँ जंगल में महुआ बीनने गए दो ग्रामीणों की हाथी के हमले में मौत हो गई।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Elephant attack in Chhattisgarh, A lone elephant attacked a villager who went to collect Mahua
बलरामपुर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत
30 Sept 2026 | 3:14 pm
SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी
30 Sept 2026 | 2:59 pm