Notice to Panchayat Sachiv: PM जनमन और आवास योजना में लापरवाही! 65 पंचायत सचिवों को नोटिस जारी, 23 मई तक देना होगा जवाब
PM जनमन और आवास योजना में लापरवाही…Notice to Panchayat Sachiv: : Negligence in PM Janman and Awas Yojana! Notice issued to 65 Panchayat

Notice to Panchayat Sachiv | Image Source | IBC24
बलरामपुर: Notice to Panchayat Sachiv: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में लापरवाही सामने आने पर जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। जिले के 65 पंचायत सचिवों को नोटिस जारी करते हुए उनसे जवाब-तलब किया गया है।
Notice to Panchayat Sachiv: जिले में इन दोनों महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत आवास निर्माण की प्रगति बेहद धीमी पाई गई है। जिला प्रशासन की टीम लगातार विभिन्न विकासखंडों में कार्यों की मॉनीटरिंग कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं। जांच में सामने आया कि कई पंचायत सचिवों द्वारा निर्माण कार्यों में घोर लापरवाही और उदासीनता बरती जा रही है। जिला पंचायत सीईओ ने सभी संबंधित पंचायत सचिवों को निर्देशित किया है कि वे 23 मई तक कार्यालय में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।
Notice to Panchayat Sachiv: चेतावनी दी गई है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो संबंधित सचिवों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत द्वारा भेजे गए इन नोटिसों के बाद ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर हड़कंप मच गया है। सचिवों को अंदेशा है कि यदि जवाब में चूक हुई या लापरवाही साबित हुई, तो निलंबन या सेवा समाप्ति जैसे कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह नोटिस योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही और आवास निर्माण की धीमी प्रगति के कारण 65 पंचायत सचिवों को भेजा गया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Notice to Panchayat Sachiv: : Negligence in PM Janman and Awas Yojana
बलरामपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm