Religious Conversion in Balrampur: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर बवाल… हिंदू संगठनों ने बनाई धर्म जागरण समिति, अधिकारियों के खिलाफ कल से हल्ला बोल
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर बवाल… हिंदू संगठनों ने बनाई धर्म जागरण समिति…Religious Conversion in Balrampur: Chaos over conversion

Religious Conversion in Balrampur | Image Source | IBC24
- बलरामपुर- जिले में धर्मांतरण को लेकर बढ़ा तनाव,
- धर्मांतरण को रोकने हेतु हिंदू संगठनों की बैठक,
- बैठक में धर्म जागरण समिति का किया गठन,
बलरामपुर: Religious Conversion in Balrampur: जिले में लगातार धर्मांतरण के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में राजपुर पुलिस ने दो पादरियों को धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में भारी विरोध और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। जमानत के बाद आरोपियों ने ही पुलिस और अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई जिसके विरोध में हिंदू संगठनों ने एकजुट होकर धर्म जागरण समिति का गठन किया है।
Religious Conversion in Balrampur: स्थानीय अग्रसेन भवन में आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में हिंदू आदिवासी नेता, आरएसएस पदाधिकारी, भाजपा संगठन के नेता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई है उनका विरोध किया जाएगा और धर्मांतरण में संलिप्त लोगों के विरुद्ध शक्ति प्रदर्शन कर कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी। जिले में तैनात कुछ सरकारी अधिकारियों पर भी धर्मांतरण को बढ़ावा देने के आरोप लगाए गए हैं।
Religious Conversion in Balrampur: धर्म जागरण समिति के बैनर तले कल से इन अधिकारियों के विरुद्ध प्रदर्शन और नारेबाजी की जाएगी।आदिवासी नेता कमला सिंह ने कहा कि धर्मांतरण को बढ़ावा देने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे अधिकारियों को निलंबित या बर्खास्त किया जाना चाहिए। हम सभी मिलकर एकजुट होकर इसके विरुद्ध संघर्ष करेंगे। इस समिति के अध्यक्ष के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं आदिवासी नेता विनय भगत को चुना गया है। उन्हीं के नेतृत्व में आगामी रणनीति बनाई जा रही है और टीम का गठन भी किया जा रहा है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बलरामपुर में हाल ही में दो पादरियों को अवैध धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जिससे विवाद और विरोध की स्थिति उत्पन्न हुई है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Religious Conversion in Balrampur: Chaos over conversion in Chhattisgarh... Hindu organizations formed Dharma Jagran Samiti, will start protest against officials from tomorrow
बलरामपुर
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm