BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Attack on ASP Nimisha Pandey: पत्थरों से हुआ हमला तो भागती हुई नजर आई ASP निमिषा पांडेय.. बताया, ‘पुलिस डिफेंसिव मोड में लेकिन भीड़ आक्रोशित’

Suicide in Balrampur Police Station गुरुवार देर रात ही सरगुजा आईजी अंकित गर्ग ने बलरामपुर थाने के प्रभारी प्रमोद रूसिया और एक अन्य आरक्षक अजय यादव को सस्पेंड कर दिया …

Suicide in Balrampur Police Station

Suicide in Balrampur Police Station

satya prakash
Published: 25 Oct 2024 | 4:46 pmModified: 25 Oct 2024 | 4:46 pm

Suicide in Balrampur Police Station: बलरामपुर: गुरुचरण मंडल नाम के युवक के थाने में फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने के बाद से उपजा बवाल दूसरे दिन भी जारी रहा। कल सौ से ज्यादा लोगों की भीड़ ने थाने पर हमला बोल दिया था तो वही आज जब मृतक के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही थी तब फिर से एक बार भीड़ ने हिंसा की कोशिश की। बताया जा रहा है कि भीड़ ने जिले के एडिशनल एसपी पर लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले के बाद एएसपी और दूसरे पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई।

Read More: Lawrence Bishnoi Gang News : लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 7 शूटर्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से जुड़े तार, पूछताछ में होंगे बड़े खुलासे

इस हमले के बाद एएसपी ने IBC24 से बातचीत की और बताया कि पुलिस फ़िलहाल डिफेंसिव मोड पर हैं लेकिन अस्पताल कैम्पस में भीड़ अनियंत्रित हो गई थी और आक्रोशित थी। उन्होंने कहा कि, इस सबके बावजूद कानून हाथ मे लेने की इजाजत किसी को नहीं है। हम कोशिश कर रहे हैं कि समझाइस दी जा सके। हम भी भीड़ की तरह काम करें वो सही नहीं। भीड़ के लोग भी अपने है, इसलिए हम उन्हें चोट नहीं पहुंचाना चाह रहे थे। बता दें कि, एकाएक हुए पथराव में निमिषा पांडेय के हाथों में चोट पहुंची है।

बहरहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद पुलिस भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मृतक गुरुचरण मण्डल के शव को लेकर उसके गाँव संतोषी नगर पहुँच चुकी है। शव के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी शामिल है।

थाना प्रभारी सस्पेंड

Suicide in Balrampur Police Station: पूछताछ के लिए लाये गये युवक की आत्महत्या और इसके बाद मचे बवाल के बाद गुरुवार देर रात ही सरगुजा आईजी अंकित गर्ग ने बलरामपुर थाने के प्रभारी प्रमोद रूसिया और एक अन्य आरक्षक अजय यादव को सस्पेंड कर दिया था। दोनों पर लापरवाही के आरोप लगे थे।

क्या है मामला?

दरअसल बलरामपुर जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना के बाथरूम में गुरुवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक गुरुचरण मंडल स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी था। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम उसे पिछले लगभग 10 से 15 दोनों से बुलाकर पूछताछ कर रही थी।

Suicide in Balrampur Police Station: जानकारी के अनुसार किसी घरेलू मामले में पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही थी। गुरुवार को भी उसे थाना में इसी काम से बुलाया गया था लेकिन उसकी लाश फांसी पर झूलती मिली है। मृतक की पत्नी के संबंध में कोई घरेलू मामला थाने में दर्ज था। दावा किया जा रहा है कि पुलिस की टीम इसी मामले में उसे लगातार बुलाकर पूछताछ करती थी।

थाने में फांसी लगाने की खबर फैलते ही राजनीतिक पार्टी से जुड़े कुछ लोग वहां पहुंचे। उनके साथ कुछ स्थानीय लोग भी शामिल थे। इन लोगों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके साथ लोगों की भीड़ थाने के बाहर जमा होने लगी। हंगामा बढ़ता ही चला गया। हंगामा करने वालों में महिलाये भी शामिल थी जो पुलिस के वहां पर पत्थरबाजी कर रही थी। इस दौरान पुलिसके जवान अपनी जान बचाने थाने के चट्वपर चढ़े हुए नजर आये।

Read Also: Gir Somnath Bulldozer Action: सोमनाथ बुलडोजर एक्शन पर मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया यह फैसला 

शुरू हुई सियासत

Suicide in Balrampur Police Station:  इस पूरे मामले पर अब सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस को फिर से एक बाद प्रदेश की क़ानून व्यवस्था पर निशाना साधने का मौक़ा मिल गया है। इस घटना पर आईबीसी24 से बात करते हुए राज्य की सरकार पर आरोप लगाया गया है कि, प्रदेश में क़ानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। पीसीसी चीफ ने मांग किया कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। इस बात की जाँच होनी चाहिए कि यह हत्या है या आत्महत्या? कहीं पुलिस की पिटाई से मौत तो नहीं हुई? हमें शंका है उसे मारकर फांसी पर लटका दिया गया। कांग्रेस इस घटना को लेकर गंभीर है। हम जांच कमेटी बना रहे हैं। हम जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर जनता का गुस्सा क्यों भड़का?

कांग्रेस की इन्वेस्टिगेशन टीम

इस पूरे मामले पर कांग्रेस ने आठ सदस्यों वाली जाँच टीम का गठन कर दिया है। इस कमेटी में डॉ. अजय तिर्की को संयोजक बनाया गया हैं जबकि बतौर सदस्य श्रम कल्याण मण्डल के पूर्व प्रमुख सफी अहमद, राजेन्द्र तिवारी, के. पी. सिंह, मधु गुप्ता, लाल साय, सीमा सोनी और दिनेश यादव को शामिल किया गया है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Suicide in Balrampur Police Station

शहर की खबरें

बलरामपुर

और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm