बांदा में युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीट रहे बदमाश, तमाम मिन्नतों के बाद भी नहीं पसीजा दिल…वीडियो वायरल
young man was brutally beaten up in banda: ऐसे ही कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें एक युवक की बेरहमी से पिटाई की जा रही हैं। ये पिटाई करने वाले …
बांदा: young man was brutally beaten up in banda उत्तरप्रदेश के बांदा जिले में गुंडागर्दी अपने चरम पर है। बेखौफ बदमाश अब न सिर्फ अपराध को अंजाम दे रहे हैं, बल्कि इसका वीडियो बनाकर दहशत फैलाने के लिए वायरल भी कर रहे हैं।
ऐसे ही कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें एक युवक की बेरहमी से पिटाई की जा रही हैं। ये पिटाई करने वाले शख्स का नाम मोहित शुक्ला उर्फ छोटा शुक्ला है, जो पहले भी हत्या के प्रयास, गोली बारी और चोरी के इल्जाम में जेल जा चुका है।
वहीं साथ में दिख रहा दूसरा शख्स आशू शुक्ला है, जो रेप केस में जेल की हवा खा चुका है, लेकिन बांदा पुलिस इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। कानून की ढीली पकड़ की वजह से अब ये आरोपी और भी बेखौफ हो गए हैं और सरेआम गुंडागर्दी करते नजर आ रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ये आरोपी पैलानी थाना के अंतर्गत खप्टिहाकलां गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालाकि पीड़ित युवक कौन है और इसे किसलिए पीटा जा रहा है ये पता नहीं चल पाया है। लेकिन वीडियो को देखने के बाद ऐसा जाहिर हो रहा है कि युवक को किसी बहाने बंधक बनाकर ले जाया गया होगा उसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की जा रही है। तमाम मिन्नतों के बाद भी बेरहम बदमाशों का दिल नहीं पसीज रहा है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: up Banda, the miscreants are brutally beating the youth after holding him hostage
BANDA
और भी पढ़ें ›
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 amसंभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की
01 Oct 2026 | 12:27 amनीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की
01 Oct 2026 | 12:15 amजापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:53 pmरक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:22 pmमेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद
30 Sept 2026 | 11:22 pmटॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 10:57 pmसपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति
30 Sept 2026 | 10:07 pm