Barabanki Murder Case News : बॉयफ्रेंड के साथ खेत में ऐसा काम कर रही थी बड़ी बहन, तभी पड़ गई छोटी बहन की नज़र, राज़ दबाने के लिए जो किया सुनकर कांप जाएगी रूह
Barabanki में 11 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मासूम की हत्या उसकी सगी बड़ी बहन और उसके प्रेमी ने मिलकर की, क्योंकि …

Barabanki Murder Case News
- Barabanki में 11 साल की बच्ची की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा।
- हत्या की आरोपी सगी बड़ी बहन और उसका प्रेमी निकले।
- खेत में आपत्तिजनक हालत देख लेने के बाद बच्ची की हत्या की गई।
बाराबंकी: Barabanki Murder Case News उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक 11 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए जो सच सामने रखा, उसने हर किसी के पैरों तले जमीन खिसका दी। अनुष्का की हत्या का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि उसकी अपनी सगी बड़ी बहन और उसका प्रेमी शिवम निकले।
Crime News खेत में मौत का खेल और बहन की गद्दारी
दरअसल पूरी घटना गुरुवार की है, जब परिवार की चारों बेटियां खेत में मेंथा की रोपाई कर रही थीं। दोपहर में तीन बहनें घर लौट आईं, लेकिन मासूम अनुष्का खेत में ही रुक गई। शाम को जब परिजन खेत पहुंचे, तो अनुष्का लापता थी। काफी तलाश के बाद उसका शव पास के गेहूं के खेत में मिला, जिसके गले पर नाखूनों के गहरे निशान थे।
सिर्फ एक राज छुपाने के लिए ले ली जान
पुलिस पूछताछ में जो हकीकत सामने आई, वह रूह कंपा देने वाली है। आरोपी बड़ी बहन अपने प्रेमी शिवम के साथ खेत में आपत्तिजनक हालत में थी। अचानक छोटी बहन अनुष्का ने उन्हें देख लिया और घर पर सबको बताने की बात कही। पकड़े जाने के डर और बदनामी के खौफ में बड़ी बहन ने ममता और खून के रिश्ते को ताक पर रख दिया। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही छोटी बहन का गला घोंट दिया।
फेसबुक वाला इश्क और गुमराह करने की कोशिश
जांच में पता चला कि आरोपी बहन की दोस्ती शिवम से दो महीने पहले फेसबुक के जरिए हुई थी। परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, इसलिए वे चोरी-छिपे खेत में मिल रहे थे। हत्या के बाद आरोपी बहन ने खुद ही घर जाकर अनुष्का के गायब होने का नाटक किया और पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन बयानों के विरोधाभास ने उसकी पोल खोल दी। पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Sex Racket: बाहर लॉज का बोर्ड.. लेकिन अंदर हो रहा था ऐसा गंदा काम, पुलिस ने दी दबिश, कई लोग गिरफ्तार
- Akhilesh Yadav Latest Statement: ‘उद्धाटन के बाद भी शुरू नहीं हो पाए 6 एयरपोर्ट’ सपा सुप्रीमो ने सरकार से पूछे कई सवाल, कहा- सिर्फ अरबों की कमाई है मकसद
- Gurugram Road Accident News: तेज रफ्तार थार ने बुजुर्ग और दो बच्चों को मारी टक्कर, तीनों की हुई मौत, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पुलिस के अनुसार उसकी सगी बड़ी बहन और उसके प्रेमी ने हत्या की।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Elder Sister and Her Lover Arrested for Murder of 11-Year-Old Girl in Barabanki
BARA BANKI
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amसंभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की
01 Oct 2026 | 12:27 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amनीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की
01 Oct 2026 | 12:15 amजापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:53 pm