BJP Leader Adult Chat Audio Viral: भाजपा नेता का महिला नेत्री के साथ अश्लील बातचीत का ऑडियो वायरल, महिला नेत्री का वीडियो भी हो रहा वायरल
Anis Ansari Farha Muskan Audio ! भाजपा नेता का महिला नेत्री के साथ अश्लील बातचीत का ऑडियो वायरल, महिला नेत्री का वीडियो भी हो रहा वायरल

Anis Ansari Farha Muskan Audio
बरेली: Anis Ansari Farha Muskan Audio हनीट्रैप के मामले में आवाज बुलंद करने वाले भाजपा नेता ही रंगीन मिजाज निकले हैं। जी हां हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला के साथ अश्लील बातचीत करते साफ सुना जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि ये ऑडियो भाजपा नेता अनीस अंसारी और महिला नेत्री फरहा मुस्कान की बातचीत का है। बता दें कि अनीस अंसारी भाजपा में अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष हैं। हालांकि ऑडियो वायरल होने के बाद उन्होंने भाजपा महानगर अध्यक्ष से खुद को पदमुक्त करने की मांग की है। बता दें कि IBC24 इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है और न ही किसी की छवि खराब करने का इरादा रखता है।
Anis Ansari Farha Muskan Audio दरअसल भाजपा नेता अनीस अंसारी ने हाल ही में महिला नेत्री फरहा पर हनीट्रैप का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। साथ ही एक दिन पहले दो यूट्यूबर के खिलाफ अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने की भी शिकायत की थी, लेकिन दूसरे ही दिन यानि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अनीस अंसारी का ऑडियो वायरल होने लगा। इस ऑडियो के वायरल होते ही सियासी गलियारों में बवाल मच गया है।
Read More: Grapes Benefits: जान लेंगे अंगूर के फायदे, तो रोज़ कर लेंगे इसे डाइट में शामिल
कथित ऑडियो में अनीस अंसारी अश्लील भाषा और गाली गलौज का इस्तेमाल कर रहा है। साथ ही ऑडियो में ये भी कहा जा रहा है मेरे साथ लखनऊ चलोगी तो मौज करोगी, हम अपनी बातों के बादशाह रहे हैं, पहले वाले को इस्तीफा दे, अभी करूंगा निकाह, मुझे 72 नहीं सिर्फ दो हूर ही काफी और आप मेरी छोटी बेगम हो। वहीं, महिला नेत्री फरहा मुस्कान का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें फरहा ने अनीस अंसारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला कह रही है कि अनीस शादी का झांसा देकर मेरा तलाक करा दिया। तलाक होने के बाद अब मुझे नहीं अपना रहा। महिला अनीस अंसारी से निकाह अब भी निकाह करने की इच्छा जता रही है।
कथित ऑडियो के वायरल होने के बाद अनीस अंसारी का कहना है कि ऑडियो पूरी तरह फर्जी है। ऑडियो में मेरी आवाज की नकल की गई है। मैंने उस महिला की मदद जरूर की थी। मेरे उसके साथ किसी तरह के संबंध नहीं हैं। मैं ऑडियो की जांच के लिए तैयार हूं। मैंने उस महिला के खिलाफ हनीट्रैप का मुकदमा दर्ज कराया था। मुझे बदनाम करने की एक गैंग साजिश कर रहा है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Anis Ansari Farha Muskan Audio Viral with Adult Chatting
BAREILLY
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pm