BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bareilly News: नर्सिंग छात्रा की बर्थडे पार्टी पर पहुंचे मुस्लिम दोस्त, फिर कैफ़े के अंदर ही जमकर मचा बवाल, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

Bareilly News: नर्सिंग छात्रा की बर्थडे पार्टी पर पहुंचे मुस्लिम दोस्त, फिर कैफ़े के अंदर ही जमकर मचा बवाल, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

Bareilly News

Bareilly News

tikesh Kumar
Published: 28 Dec 2025 | 2:50 pmModified: 28 Dec 2025 | 2:51 pm
HIGHLIGHTS
  1. "बरेली में बर्थडे पार्टी पर बजरंग दल का हमला
  2. मुस्लिम लड़कों पर 'लव जिहाद' का आरोप
  3. पुलिस ने की विवादित कार्रवाई

बरेली: Bareilly News:  बरेली जिला मुख्यालय में एक रेस्तरां में बीएससी (नर्सिंग) की छात्रा की जन्मदिन पार्टी में दूसरे समुदाय के युवकों को देखकर कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने ‘‘लव जिहाद’’ का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

जन्मदिन पार्टी पर हिंदू संगठनों का हंगामा (Bareilly nursing student birthday party)

Bareilly News:  पुलिस के अनुसार, यह घटना प्रेमनगर इलाके के ‘द डेन कैफे एंड रेस्तरां’ में शनिवार रात हुई, जहां बीएससी (नर्सिंग) प्रथम वर्ष की छात्रा ने अपनी जन्मदिन पार्टी आयोजित की थी। पार्टी में करीब 10 लोग मौजूद थे, जिनमें छह लड़कियां और चार लड़के शामिल थे। चार लड़कों में से दो शान और वाकिफ मुस्लिम थे। पुलिस ने बताया कि एक हिंदू लड़की के साथ मुस्लिम युवकों की मौजूदगी को लेकर कुछ हिंदू संगठनों के सदस्य रेस्तरां पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी की, युवकों पर ‘‘लव जिहाद’’ का आरोप लगाया और कथित तौर पर परिसर में घुसकर हंगामा किया।

मुस्लिम लड़कों पर 'लव जिहाद' का आरोप (Love Jihad controversy Bareilly)

Bareilly News:  सूचना मिलने पर प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा तथा अन्य लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। शुरुआत में एक मुस्लिम युवक को हिरासत में लिया गया, जबकि दूसरा युवक मौके से भाग गया। प्रेमनगर थाना प्रभारी राजबली ने बताया कि छात्रा प्रेमनगर के एक छात्रावास में रहती है और एक निजी कॉलेज से बीएससी (नर्सिंग) की पढ़ाई कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘छात्रा ने अपने दोस्तों के लिए जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया था। हमने प्रेमनगर में रहने वाली छात्रा की मौसी समेत उसके रिश्तेदारों को बुलाया है और पार्टी में मौजूद अन्य लोगों के परिजनों को भी सूचित किया गया।’’

Bareilly News:  पुलिस ने पहले शान और कैफे के कर्मचारी शैलेंद्र गंगवार के खिलाफ शांति भंग करने के लिए निवारक धाराओं के तहत चालान तैयार किया। बाद में, जब क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष शिवम को सूचना मिली कि दूसरा युवक वाकिफ फरार है तो पुलिस ने अभियान चलाकर उसे भी पकड़ लिया। शिवम ने कहा, ‘‘शान व वाकिफ और कैफे के कर्मचारी समेत तीन लोगों के खिलाफ रविवार को शांति भंग से संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर चालान किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: बरेली के एक रेस्तरां में बीएससी (नर्सिंग) की छात्रा की जन्मदिन पार्टी में कुछ मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने "लव जिहाद" का आरोप लगाया और हंगामा किया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Bareilly News: Muslim friends attended a nursing student's birthday party

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm