Uttarpradesh News: दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर ढेर, पुलिस एनकाउंटर में दोनों बदमाश मिट्टी में मिले…
बरेली में दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में नोएडा एसटीएफ यूनिट और गाजियाबाद स्वाट टीम ने कार्रवाई की है। STF ने दो आरोपियों को मुठभेड़ में ढे़र कर …

- गाजियाबाद: दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले शूटर ढेर
- यूपी STF और दिल्ली-हरियाणा पुलिस की कार्रवाई
- पुलिस एनकाउंटर में दोनों बदमाश ढेर
Uttarpradesh News:बरेली: बॉलिवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर बीते 12 सितंबर को फायरिंग हुई। यह फायरिंग दिशा के बरेली वाले घर में की गई थी जोकि दिशा का पुश्तैनी घर माना जाता है। इस पूरे वारदात को बीते 5 दिन हो चुके हैं। ठीक 5 दिन बाद दोनों शूटरों को गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी एरिया में नोएडा एसटीएफ यूनिट और गाजियाबाद स्वाट टीम द्वारा मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया गया है। दोनों रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गैंग के मेंबर थे।
दोनों बदमाशों को पुलिस ने ऐसे किया ढेर
बता दें कि, उत्तरप्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ की टीम ने एक साथ इंटेलिजेंस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को खोज निकाला। आसपास के राज्यों के क्राइम रिकॉर्ड्स और टेक्निकल सर्विलांस से दोनों बदमाशों की पहचान की गई। पहचान होने के बाद गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी एरिया में दोनों बदमाशों की घेराबंदी की गई।पुलिस की मानें तो, मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
गोदारा-गोल्डी बरार गैंग के मेंबर थे
Uttarpradesh News: पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान रविंद्र और अरुण पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई है। ये दोनों रोहित गोदारा - गोल्डी बरार गैंग के सक्रिय मेंबर थे। ये भी सामने आया है कि, रविंद्र पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। पुलिस ने बताया कि एनकाउंटर की जगह से पुलिस को ग्लॉक और जिगाना पिस्टल के साथ कई कारतूस भी मिले हैं। ये दोनों विदेशी सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल हैं।
Uttarpradesh News: दरअसल, 12 सितंबर की तड़के उत्तर प्रदेश के बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। उस वक्त घर में अभिनेत्री की बहन और पिता मौजूद थे। दिशा की बहन खुशबू पाटनी के एक कथित बयान को लेकर यह वारदात की गई थी। गैंग ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी भी ली थी, जिसमें प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य महाराज का अपमान बताया था। जिसके बाद परिवार में और ज्यादा दहशत फैल गई थी। ये केस थाना कोतवाली बरेली में केस रजिस्टर हुआ था।
दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर ढेर #DishaPatani #UPPolice #Encounter https://t.co/TY3w3tsAHk
— IBC24 News (@IBC24News) September 18, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: 12 सितंबर की सुबह बदमाशों ने दिशा पाटनी के बरेली स्थित पुश्तैनी घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। उस समय उनके पिता और बहन घर पर मौजूद थे।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Uttar Pradesh News: The shooter who opened fire at Disha Patni's house was killed; both criminals were found buried in the ground in a police encounter.
BAREILLY
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am