वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने की अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर से मुलाकात
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने की अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर से मुलाकात
(सागर कुलकर्णी)
वाशिंगटन, एक अक्टूबर (भाषा) वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को मिलवॉकी में जी20 व्यापार मंत्रिस्तरीय बैठक से इतर अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर से मुलाकात की।
यह बैठक भारत और अमेरिका के बीच एक “संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी” व्यापार समझौते तक पहुंचने के जारी प्रयासों का हिस्सा थी।
यह मुलाकात ऐसे समय हुई जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर बातचीत कर व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और आपसी हित के अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की।
अमेरिका की यात्रा से पहले वाणिज्य मंत्रालय ने कहा था कि गोयल अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।
वाणिज्य मंत्रालय ने 28 सितंबर को जारी एक बयान में कहा था कि, “गोयल अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को आगे बढ़ाने और सात फरवरी 2026 के संयुक्त बयान के अनुरूप एक अंतरिम समझौते को अंतिम रूप देने के जारी प्रयासों के तहत अपने अमेरिकी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।”
फरवरी में भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के लिए रूपरेखा को अंतिम रूप देने की घोषणा की थी। हालांकि, अमेरिका की शुल्क नीति में हुए बदलावों के कारण इस समझौते को लेकर बातचीत जारी रही।
गोयल ने 24 सितंबर को कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता “पूरी तरह तैयार” है और इसे तब लागू किया जाएगा, जब अमेरिका भारतीय उत्पादों को अमेरिकी बाजार में अपने प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले उचित प्रतिस्पर्धात्मक लाभ देगा।
अमेरिकी बाजार में भारत के प्रमुख प्रतिस्पर्धियों में आसियान देश, चीन और बांग्लादेश शामिल हैं।
भाषा शोभना गोला
गोला
लेखक के बारे में
Web Title: वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने की अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर से मुलाकात
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›रुबियो ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल को तय समय से पहले न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया
01 Oct 2026 | 8:41 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 amजिम्बाब्वे: छह लोगों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, किसी के जीवित बचने की उम्मीद नहीं
01 Oct 2026 | 1:14 amभारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : नेतान्याहू
01 Oct 2026 | 1:10 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amसिंधु जल संधि को स्थगित रखने के भारत के फैसले की पाकिस्तान ने आलोचना की
01 Oct 2026 | 12:47 amखबर इजराइल विमान भारतीय पायलट चार
01 Oct 2026 | 12:41 amखबर इजराइल विमान भारतीय पायलट तीन
01 Oct 2026 | 12:39 am