BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Uttarpradesh News: यूपी सरकार का फेमस बुल्डोजर एक्शन फिर देखने को मिला, “I Love Muhammad” माामले में बड़ी कार्रवाई…

उत्तर प्रदेश के बरेली में हाल ही में हुए उपद्रव मामले ने प्रदेशभर में हलचल मचा दी है।

Uttarpradesh

Uttarpradesh

muskan mishra
Published: 01 Oct 2025 | 7:48 amModified: 01 Oct 2025 | 7:48 am
HIGHLIGHTS
  1. बरेली उपद्रव मामले में अब तक 56 गिरफ्तारियां
  2. मौलाना तौकीर रजा के करीबी नदीम खान गिरफ्तार
  3. अवैध संपत्तियों पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन

Uttarpradesh News: उत्तर प्रदेश के बरेली में हाल ही में हुए उपद्रव मामले ने प्रदेशभर में हलचल मचा दी है। "I Love Muhammad" विवाद के बाद बरेली में सांप्रदायिक तनाव और हिंसा भड़क उठी, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में आरोपी ताजिम को भी पकड़ लिया है।

73 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार 

इस मामले में अब तक 73 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से कई मौलाना तौकीर रजा के करीबी माने जा रहे हैं। सबसे अहम नाम नदीम खान का सामने आया है, जिसे मौलाना का खास बताया जा रहा है। पुलिस ने नदीम खान को जुमे की नमाज के बाद भीड़ इकट्ठा करने, पुलिस का वायरलेस सेट छीनने और अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

बुलडोजर एक्शन से ढहाए गए मकान

Uttarpradesh News: प्रशासनिक कार्रवाई सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रही, बल्कि अब बुलडोजर एक्शन भी तेज़ कर दिया गया है। नदीम खान, ओमान रजा, शराफत ख़ां और अन्य तौकीर समर्थकों की अवैध संपत्तियों की पहचान की गई है। इनमें बारातघर, कॉम्प्लेक्स और दुकानों जैसी व्यावसायिक संपत्तियां शामिल हैं।

बीडीए, नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने इन संपत्तियों पर सीलिंग ऑपरेशन चलाया है। सोमवार को तौकीर रजा के रिश्तेदार ओमान रजा का बारातघर सील कर दिया गया। साथ ही, मुख्य बाज़ार में डॉ. नफीस और तौफीक़ से जुड़ी अवैध दुकानों को भी बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इन संपत्तियों के निर्माण में वक्फ बोर्ड की ज़मीन का गलत इस्तेमाल किया गया था।

मजार की आड़ में 70 अवैध दुकानें बनीं

Uttarpradesh News: सबसे चौंकाने वाला मामला सिविल लाइंस इलाके का है, जहां डॉ. तौसीफ नामक व्यक्ति ने मजार की आड़ में 70 अवैध दुकानें बना ली थीं। ये दुकानें हर महीने लाखों रुपये का किराया कमा रही थीं। प्रशासन का कहना है कि कई बार नोटिस देने के बावजूद अवैध कब्जा नहीं हटाया गया, और अब इन दुकानों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। फिलहाल डॉ. तौफीक़ फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

बरेली एसएसपी अनुराग आर्या ने बताया कि इस पूरे उपद्रव की योजना व्हॉट्सऐप मैसेज और सोशल मीडिया के ज़रिए फैलाई गई थी। नदीम खान ने भीड़ जुटाने में अहम भूमिका निभाई और धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम किया। अब प्रशासन पूरी तैयारी में है कि किसी भी हालत में कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वालों को बख्शा न जाए।

read more: CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

read more: Tilak Varma and Revanth Reddy: सीएम रेवंथ रेड्डी से मिले एशिया कप फाइनल के हीरो तिलक वर्मा, भेंट किया टी-शर्ट और बल्ला, देखें तस्वीरों में

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: बरेली में "I Love Muhammad" विवाद के बाद हिंसा भड़की, जिसमें कई इलाकों में उपद्रव हुआ और दर्जनों गिरफ्तारियां हुईं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Uttar Pradesh News: The UP government's famous bulldozer action

शहर की खबरें
आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की

आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की

01 Oct 2026 | 1:00 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

01 Oct 2026 | 11:49 am
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

01 Oct 2026 | 11:06 am
मंदिर में दो साधुओं की हत्या

मंदिर में दो साधुओं की हत्या

01 Oct 2026 | 10:39 am