जापान के केंद्रीय बैंक के सर्वेक्षण में कारोबारी धारणा लगातार छठी तिमाही में सुधरी
जापान के केंद्रीय बैंक के सर्वेक्षण में कारोबारी धारणा लगातार छठी तिमाही में सुधरी
तोक्यो, एक अक्टूबर (एपी) जापान के केंद्रीय बैंक के तिमाही ‘टंकन’ सर्वेक्षण में अर्थव्यवस्था को लेकर सकारात्मक संकेत मिले। बड़े विनिर्माताओं की कारोबारी धारणा 22 से बढ़कर 24 हो गई।
इस रिपोर्ट को जापान की आर्थिक गतिविधियों का एक प्रमुख संकेतक माना जाता है।
केंद्रीय बैंक की ओर से बृहस्पतिवार को जारी इस सर्वेक्षण के अनुसार, बड़े गैर-विनिर्माण क्षेत्र की कारोबारी धारणा 37 से घटकर 35 रह गई। सर्वेक्षण में अच्छी स्थिति की उम्मीद रखने वाली कंपनियों और निराशावादी कंपनियों के बीच का अंतर दिखाया जाता है।
कारोबारी धारणा का यह प्रमुख संकेतक लगातार छठी तिमाही में सुधरा है।
यह सकारात्मक आंकड़ा जापानी समाज के सामने मौजूद कई चुनौतियों के बावजूद आया है, जिनमें तेल की बढ़ती कीमतें भी शामिल हैं।
ब्रेंट कच्चा तेल अब करीब 98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जो पहले पहुंची करीब 120 डॉलर प्रति बैरल की कीमत से कम है। हालांकि, यह युद्ध से पहले के 70 डॉलर प्रति बैरल से कम के स्तर के मुकाबले अब भी अधिक है।
जापान के केंद्रीय बैंक ने इस साल जून और सितंबर में अपनी प्रमुख ब्याज दर को दो बार बढ़ाकर 1.25 प्रतिशत कर दिया। यह तीन दशक का उच्चस्तर है। बैंक ने इसके लिए कमजोर जापानी येन और बढ़ती कीमतों से पैदा हुई चुनौतियों का हवाला दिया।
एपी निहारिका
निहारिका
लेखक के बारे में
Web Title: जापान के केंद्रीय बैंक के सर्वेक्षण में कारोबारी धारणा लगातार छठी तिमाही में सुधरी
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›वीबीएल का दक्षिण अफ्रीकी कंपनी के अधिग्रहण का सौदा ‘मध्यस्थता’ में भेजा गया
01 Oct 2026 | 5:06 pmटाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 इकाई पर
01 Oct 2026 | 5:01 pmएआई से साइबर हमलों की रफ्तार बढ़ी, पर बचाव भी यही करेगा: थेल्स चेयरमैन
01 Oct 2026 | 4:48 pmशेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 570 अंक टूटा
01 Oct 2026 | 4:42 pmसीआईएल की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति सितंबर तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़ी
01 Oct 2026 | 4:41 pmरुपया 37 पैसे टूटकर 96.31 प्रति डॉलर पर
01 Oct 2026 | 4:37 pmअब यूपीआई ऐप के जरिये खोल सकेंगे एनपीएस खाता, तीन करोड़ अंशधारकों को जोड़ने का लक्ष्य
01 Oct 2026 | 4:28 pmसिक्किम सरकार ने कर्मचारियों का डीए, पेंशनभोगियों का डीआर बढ़ाया
01 Oct 2026 | 4:06 pm