BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bareilly Namaz Controversy: ‘मुसलमान होना अपराध हो गया है’.. नमाजियों के गिरफ्तारी पर बिफरे AIMIM नेता, सुनें क्या कहा..

Bareilly Namaz Viral Video Controversy: वारिस पठान ने आगे कहा कि, “हमारे हिंदू भाई-बहन अपने घरों में नमाज़ पढ़ते हैं। हर कोई पढ़ता है। कोई कभी वीडियो बनाकर अपलोड नहीं …

Bareilly Namaz Viral Video Controversy

Bareilly Namaz Viral Video Controversy

satya prakash
Published: 19 Jan 2026 | 12:41 pmModified: 19 Jan 2026 | 12:41 pm
HIGHLIGHTS
  1. नमाज पढ़ते 12 लोग गिरफ्तार
  2. वारिस पठान का यूपी सरकार पर हमला
  3. शांति भंग के आरोप में कार्रवाई

बरेली: जिले में नमाज पढ़ते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने 12 नमाजियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले पर अब सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। (Bareilly Namaz Viral Video Controversy) AIMIM लीडर वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश की सरकार और पुलिस पर निशाना साधते हुए सवाल पूछे है।

क्या कहा वारिस पठान ने?

ऑल इंडिया MIM नेता वरिष्ठ पठान ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए कहा कि, "क्या इस देश में मुसलमान होना अपराध बन गया है? बरेली में 12 मुसलमान एक निजी घर में नमाज़ पढ़ रहे थे। किसी ने वीडियो बनाकर पुलिस को दे दिया। पुलिस आई और सबको गिरफ्तार कर लिया। कानून के किस प्रावधान के तहत उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है, हिरासत में लिया जा सकता है? संविधान का अनुच्छेद 25 धर्म का पालन करने का अधिकार देता है। वे बस नमाज़ पढ़ रहे थे। वे किसी को परेशान नहीं कर रहे थे। अगर कोई बिना किसी को परेशान किए नमाज़ पढ़ रहा है, तो आप इतनी नफरत क्यों फैला रहे हैं?"

'हमारे संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन' : वारिस

वारिस पठान ने आगे कहा कि, "हमारे हिंदू भाई-बहन अपने घरों में नमाज़ पढ़ते हैं। हर कोई पढ़ता है। कोई कभी वीडियो बनाकर अपलोड नहीं करता। कोई किसी के खिलाफ आपत्ति नहीं उठाता। (Bareilly Namaz Viral Video Controversy) आप इस तरह नफरत फैला रहे हैं कि आप सिर्फ 12 लोगों को गिरफ्तार कर लेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। यह हमारे संवैधानिक अधिकारों का घोर उल्लंघन है। क्या इसी तरह देश चलता रहेगा।"

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि, उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक खाली मकान में 12 लोग ने मदरसा बनाकर सामूहिक नमाज़ पढ़ रहे थे। इस घटना के बाद हिंदू समाज के लोगों ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल 12 लोगों को शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया था, हालांकि मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के बाद सभी को जमानत मिल गई। इस घटना का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला बरेली के बिशरतगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदगंज गांव का है। यहाँ एक मुस्लिम युवक ने सूने मकान में 12 लोगों को बुलाकर नमाज़ पढ़ना शुरू कर दिया। इस घटना की सूचना जैसे ही हिंदू समाज के लोगों को मिली, उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने अपनी टीम के साथ उसी मकान में दबिश दी।

मकान पर पहुंचकर पुलिस की टीम ने उनसे सामूहिक नमाज़ पढ़ने की लिखित अनुमति मांगी, लेकिन वहां किसी के पास भी पेपर मौजूद नहीं थे। इसके बाद पुलिस वहां मौजूद 12 लोगों को हिरासत में ले लिया, वहीं मौके से 3 अन्य लोग फरार हो गए। (Bareilly Namaz Controversy) पुलिस ने उन्हें सामाजिक शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया और मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। कोर्ट से इन सभी को फिलहाल जमानत मिल गई है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: बरेली के बिशरतगंज थाना क्षेत्र में सामूहिक नमाज पढ़ते 12 लोगों को हिरासत में लिया गया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Bareilly Namaz Controversy: 12 Arrested After Viral Video, AIMIM Leader Waris Pathan Questions Police Action

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm