BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Wife Killed Husband in Affair: नगर पंचायत के संविदा कर्मचारी की हत्या.. अफेयर में फंसी बीवी ने आशिक के साथ दिया वारदात को अंजाम, फांसी पर लटकाई लाश

बरेली की महिला ने प्रेमी की मदद से पति को गला घोंटकर हत्या की, दोनों गिरफ्तार

Wife Killed Husband in Affair

Wife Killed Husband in Affair

satya prakash
Published: 18 Apr 2025 | 7:29 pmModified: 18 Apr 2025 | 8:21 pm
HIGHLIGHTS
  1. पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या, शव को फांसी पर लटका दिया।
  2. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत, आत्महत्या का शक गलत साबित हुआ।
  3. जांच में आरोपी पत्नी ने ज़हर देने की बात कबूल की, प्रेमी भी हिरासत में।

Wife Killed Husband in Affair: बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली के फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में संविदा पर तैनात सफाई कर्मचारी की उसकी पत्नी ने प्रेमी ने मिल कर कथित तौर पर हत्या कर दी । पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला ने पहले अपने पति को पहले जहर दिया और फिर अपने प्रेमी की मदद से उसका गला घोंट दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद उसने शव को फांसी पर लटका दिया, ताकि यह आत्महत्या लगे।

अधिकारियों के अनुसार, घटना 13 अप्रैल को हुई, जब केहर सिंह का शव किराए के कमरे में लटका मिला और घर का दरवाजा अंदर से बंद था। शुरुआत में आत्महत्या का संदेह था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की वजह सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया।

Wife Killed Husband in Affair: अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तर) मुकेश चंद्र मिश्रा ने कहा, 'पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से गला घोंटने से मौत का संकेत मिलता है, हालांकि कमरा अंदर से बंद होने के कारण यह आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। हम सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रहे हैं और हमने दोनों नामजद आरोपियों - रेखा (25) और उसके प्रेमी पिंटू (25) को हिरासत में ले लिया है।'

शुक्रवार को मेडिकल जांच के बाद दंपती को जेल भेज दिया गया।

मिश्रा ने कहा, 'ज़हर दिए जाने के संदेह में हमने फोरेंसिक जांच के लिए पीड़ित के विसरा को भी सुरक्षित रख लिया है। पूछताछ के दौरान रेखा ने शुरू में सीधे जवाब देने से परहेज़ किया, लेकिन बाद में उसने अपने पति के खाने में ज़हर मिलाने की बात कबूल कर ली।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, उसने गला घोंटने या शव को लटकाने की बात से इनकार किया और दावा किया कि उसके पति ने कमरा बंद करके आत्महत्या कर ली होगी।'

Wife Killed Husband in Affair: पुलिस ने कहा कि ज़हर की पुष्टि के लिए वे विसरा रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं। इस बीच, पीड़ित के भाई अशोक की शिकायत के आधार पर फतेहगंज पश्चिमी थाने में रेखा और पिंटू के खिलाफ़ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अशोक ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि केहर सिंह को रेखा और पिंटू के साथ संबंध के बारे में पता चल गया था, जिसके कारण दंपती ने उसे मारने की साजिश रची।

प्राथमिकी में कहा गया है, ‘‘उन्होंने पहले उसे ज़हर दिया। जब वह बेहोश हो गया, तो उन्होंने रस्सी से उसका गला घोंट दिया और फिर उसी रस्सी का इस्तेमाल करके उसके शव को छत से लटका दिया, ताकि यह आत्महत्या लगे।’’ मिश्रा ने पुष्टि की, ‘‘कमरा अंदर से बंद था और खिड़कियां भी बंद थीं, जिससे शुरू में जांच में गड़बड़ी हुई। लेकिन भौतिक साक्ष्य और फोरेंसिक रिपोर्ट हमें सच्चाई को उजागर करने में मदद कर रही हैं।’’ उन्होंने कहा कि जांच जारी है, और आगे की कार्रवाई फोरेंसिक निष्कर्षों और बयान की पुष्टि पर निर्भर करेगी।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: हां, पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या की।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Bareilly woman strangled husband to death with help of boyfriend, both arrested

शहर की खबरें
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

01 Oct 2026 | 8:21 pm
नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

01 Oct 2026 | 8:06 pm
सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

01 Oct 2026 | 7:57 pm
गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

01 Oct 2026 | 7:55 pm
उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 7:47 pm