Bike Stunt Viral Video: बाइकर गैंग का हाईवे पर खतरनाक स्टंट, इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो देख 10 लाख लोग चौंके, पुलिस अब भी खामोश
बाइकर गैंग का हाईवे पर खतरनाक स्टंट, इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो देख 10 लाख लोग चौंक…Bike Stunt Viral Video: Biker gang does dangerous

Bike Stunt Viral Video | Image Source | IBC24
- केशकाल में बेखौफ बाइकर्स का आतंक,
- हाईवे पर स्टंटबाजी कर फैला रहे दहशत,
- वायरल वीडियो देख 10 लाख लोग चौंके,
केशकाल: Bike Stunt Viral Video: केशकाल घाटी और नगर क्षेत्र इन दिनों बेखौफ बाइकर्स के आतंक से दहशत में है। ये बाइकर्स खुलेआम राष्ट्रीय राजमार्ग और शहर की सड़कों पर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। तेज रफ्तार में बाइक चलाना, एक पहिये पर बाइक दौड़ाना और अचानक मोड़ पर स्टंट करते हुए ये युवा न केवल अपनी बल्कि आम जनता की जान को भी खतरे में डाल रहे हैं।
Bike Stunt Viral Video: बीते कुछ दिनों में स्टंटबाजी करते हुए कई बाइकर्स सड़क दुर्घटना का शिकार भी हो चुके हैं। घायल अवस्था में जब ये अस्पताल पहुंचते हैं, तब भी उनकी बदमिजाजी कम नहीं होती। अस्पताल स्टाफ के अनुसार इलाज के दौरान ये युवक स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार और पहलवानी करते नजर आते हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि इन स्टंटबाजों को न तो पुलिस का कोई खौफ है और न ही मौत का डर। ये युवा अपने स्टंट की वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर रहे हैं। इन वीडियो पर अब तक 10 लाख से ज्यादा व्यूज़ आ चुके हैं, जिससे यह सिलसिला और भी बढ़ता जा रहा है।
Bike Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर इन वीडियो की वायरलता से अन्य युवा भी इस खतरनाक ट्रेंड को अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन बाइकर्स के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया चालकों को हमेशा खतरे का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद केशकाल पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। IBC24 में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद अब सभी की निगाहें केशकाल पुलिस पर टिकी हैं कि आखिर कब इन खतरनाक स्टंटबाजों पर शिकंजा कसा जाएगा। क्या पुलिस इन पर नकेल कस पाएगी या फिर यह सिलसिला यूं ही चलता रहेगा?
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: केशकाल के युवा बाइकर्स द्वारा किए गए स्टंट वीडियो इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए जा रहे हैं। इन्हें लाखों लोग देख रहे हैं, जिससे अन्य युवा भी इन्हें फॉलो कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bike Stunt Viral Video: Biker gang does dangerous stunt on highway, 10 lakh people shocked after watching viral video on Instagram, police still silent
बस्तर
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am