BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Naxalites Latest Press Note: 2025 में ही शीर्ष नेताओं समेत 320 माओवादियों की मौत.. नक्सलियों ने खोला खुद का कच्चा चिट्ठा, स्वीकार किया नुकसान..

Naxalites Latest Press Note: धिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति’ से प्रभावित होकर तथा माओवादियों की अमानवीय और आधारहीन विचारधारा, शोषण एवं अत्याचार से …

Naxalites Latest Press Note

Naxalites Latest Press Note

satya prakash
Published: 25 Nov 2025 | 8:09 amModified: 25 Nov 2025 | 8:16 am
HIGHLIGHTS
  1. नक्सलियों ने 320 मौतों की पुष्टि की
  2. सुकमा में 15 नक्सली आत्मसमर्पित
  3. पुलिस ने संख्या बल घटने की बात कही

Naxalites Latest Press Note: सुकमा: प्रतिबंधित माओवादी संगठन यानी नक्सलियों ने बुकलेट जारी करके बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौत को कबूल किया है। नक्सलियों द्वारा जारी बुकलेट में 11 महीनों में 320 नक्सिलयों के मारे जाने की पुष्टि का जिक्र किया गया है। मारे गए नक्सलियों में 183 पुरुष, 117 महिलाओं का नाम शामिल है। बता दें कि, नक्सल संगठन नवम्बर के आखिर और दिसंबर के पहले सप्ताह में पीएलजीए सप्ताह का आयोजन करते है। वे इस सप्ताह के दौरान पूरे साल का आधकारिक लेख-जोखा और ब्यौरा पेश करते है।

क्या है पुलिस की प्रतिक्रिया?

प्रतिबंधित माओवादी संगठन के पीएलजीए सप्ताह और बुकलेट जरी किये जाने पर बसतर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, "प्रतिबंधित और गैरकानूनी CPI माओवादी संगठन के द्वारा प्रति वर्ष 2-8 दिसंबर तक PLGA सप्ताह मनाया जाता है। माओवादियों के द्वारा सालभर में हुए नुकसान का ब्योरा प्रेस नोट के माध्यम से जारी किया जाता है। एक प्रेस विज्ञप्ति देखने को मिल रही है जिसमें 2025 में 320 माओवादियों के नुकसान होने की बात को स्वीकार किया गया है। इससे साबित होता है कि माओवादी संगठन का संख्या बल घटता जा रहा है। उनके पास कोई नेतृत्व भी नहीं बचा है। उन्हें हिंसा त्यागकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होना चाहिए। शासन द्वारा उनके पुनर्वास की सहायता प्रदान की जा रही है।"

15 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Naxalites Latest Press Note: इस बीच छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 15 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया जिनमें से नौ नक्सलियों पर कुल मिलाकर 48 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार जिले में ‘पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी’ (पीएलजीए) बटालियन क्रमांक एक में सक्रिय चार नक्सलियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय कुल 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया जिनमें पांच महिला नक्सली भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में माड़वी सन्ना (28), सोड़ी हिड़मे (25), सूर्यम उर्फ रव्वा सोमा (30) और मीना उर्फ माड़वी भीमे (28) पर आठ–आठ लाख रुपये, सुनिता उर्फ कुहराम हुंगी (35) और मड़कम पांडू (30) पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके अलावा तीन अन्य नक्सलियों पर तीन से एक लाख रुपये तक का इनाम घोषित था।

23 महीनों में 2,150 से अधिक आत्मसमर्पण

Naxalites Latest Press Note: अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति’ से प्रभावित होकर तथा माओवादियों की अमानवीय और आधारहीन विचारधारा, शोषण एवं अत्याचार से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का निर्णय लिया।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार की नई पुनर्वास नीति के तहत प्रत्येक को 50-50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई है तथा अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 23 महीनों में छत्तीसगढ़ में नक्सली नेताओं समेत 2,150 से अधिक नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: 2025 में 320 नक्सलियों की मौत और संगठन की कमजोर होती ताकत स्वीकार की गई।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: In the year 2025, 320 Maoists were killed and more than 2100 surrendered.

शहर की खबरें
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm