Jagdalpur News: फिर गहराया जल संकट, गर्मी शुरू होने से पहले ही सूखने लगी इंद्रावती नदी, लगातार घटते जलस्तर से संकट
Jagdalpur News: फिर गहराया जल संकट, गर्मी शुरू होने से पहले ही सूखने लगी इंद्रावती नदी, लगातार घटते जलस्तर से संकट

Jagdalpur News/ Image Credit: IBC242
- सूखने लगी इंद्रावती नदी
- शहर की बसाहटों के लिए पर्याप्त पानी नदी में उपलब्ध नहीं है
- छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के बीच इंद्रावती नदी जल विवाद चल रहा है
- केवल 17% पानी इंद्रावती नदी के जरिए बस्तर तक आ रहा
जगदलपुर। Jagdalpur News: बस्तर की प्राणदायनी इंद्रावती नदी गर्मी की शुरुआत के साथ ही सूखने लगी है। चित्रकूट जलप्रपात की धारा कम हो गई है और शहर की बसाहटों के लिए पर्याप्त पानी नदी में उपलब्ध नहीं है। लंबे समय से छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के बीच इंद्रावती नदी जल विवाद चल रहा है। दरअसल, इंद्रावती नदी उड़ीसा के नजदीक अपने सहायक जोरा नाला में धीरे-धीरे डायवर्ट होकर समाती जा रही है।
बता दें कि, रिवर पायरेसी का यह देश में पहला मामला है जिसमें नदी अपना मूल प्रवाह बदलकर अपने सहायक नाले में समाती जा रही है। जिसके चलते बस्तर को अपने हिस्से का पानी नहीं मिल रहा है। 2003 में हुए समझौते के बाद केंद्रीय जल आयोग के निर्देश पर इस विवाद को सुलझाने के लिए विवादित स्थल पर 49 करोड़ रुपए की लागत से स्ट्रक्चर बनाया गया था। साल 2016 में यह स्ट्रक्चर पूरा हुआ और दावा किया गया कि, अब इंद्रावती जल विवाद का समाधान हो गया है,लेकिन हुआ कुछ नहीं तय यह हुआ कि, विवादित स्थल पर छत्तीसगढ़ और उड़ीसा को 50-50 प्रतिशत पानी मिलना चाहिए, लेकिन यह स्ट्रक्चर भी अब फेल हो गया है।
Jagdalpur News: वहीं जिस जगह स्ट्रक्चर बनाया गया था वहां पर रेत के बड़े टीले बन चुके हैं और स्ट्रक्चर भी इन सैंड डिपाजिट के नीचे दब गया है और नदी अपने मुख्य प्रवाह को बदलकर फिर जोरानाला की तरफ जा रही है मौके पर फिलहाल समझौते से विपरीत केवल 17% पानी इंद्रावती नदी के जरिए बस्तर तक आ रहा है यह हाल तब है जब फरवरी का आखिरी महीना है गर्मियां अभी बाकी हैं और ऐसे में जल संकट बस्तर में दस्तक दे रहा है।
लेखक के बारे में
Web Title: Indravati river started drying up even before summer started, crisis due to continuously decreasing water level
बस्तर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm