BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bastar Naxalites News: बारिश भी नहीं रोक पा रही जवानों का रास्ता.. बस्तर के जंगलों में माओवादियों के तलाश में जुटी पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान, देखें Video

पुलिस ने शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। पुलिस ने अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। …

satya prakash
Published: 21 Jul 2025 | 1:27 pmModified: 21 Jul 2025 | 1:28 pm
HIGHLIGHTS
  1. बारिश में भी जारी है बस्तर में नक्सल ऑपरेशन
  2. नक्सलियों ने दो निर्दोष ग्रामीणों की की हत्या
  3. जवान अबूझमाड़ में कर रहे हैं सघन गश्त

 

Bastar Naxalites News: बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। मानसून के दौरान भी सघन जंगल और ऊंची पहाड़ियों की ऊंचाई पर बैठे नक्सलियों को चैन की सांस लेने का मौका बस्तर पुलिस नहीं दे रही है। सिलसिलेवार तरीके से हर दिन बड़े ऑपरेशन लॉन्च किया जा रहे हैं। भारी बारिश के दौरान भी डीआरजी, एसटीएफ, सीआरपीएफ एवं अन्य अर्ध सैनिक बल अबूझमाड़ के घने जंगलों में भी गश्त कर रहे हैं।

READ MORE: Ratlam News: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़! सब्जी-फलों की दुकानों पर चला रहे थे 100-100 के नकली नोट, तीन आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा

छत्तीसगढ़ पुलिस ने साफ किया था यह मानसून के दौरान भी ऑपरेशन जारी रहेंगे और नक्सलियों की सुरक्षित ठिकानों तक दबिश देने की पुलिस कोशिश करेगी। हाल ही में नारायणपुर में हुई मुठभेड़ में भी नक्सलियों की कंपनी नंबर एक के सीनियर कमांडर्स मारे गए। यह मुठभेड़ अबूझमाड़ के महाराष्ट्र से लगी सरहद पर हुई। इससे पता चलता है की लंबी दूरी तक भी बारिश के दौरान पुलिस ने ऑपरेशन लॉन्च करने की क्षमता विकसित कर ली है। यह तस्वीर बताती हैं कि मानसून में भी जोरदार बारिश और मुश्किल परिस्थितियों में जवान बस्तर को नक्सली मुक्त करने निरंतर ऑपरेशन कर रहे हैं।

दो ग्रामीणों की निर्मम हत्या

Bastar Naxalites News: बस्तर में सुरक्षाबलों के लगातार बढ़ते दबाव और शीर्ष माओवादियों के मारे जाने से नक्सली बौखला गए है। वे इसी बौखलाहट के चलते निर्दोष, निहत्थे ग्रामीणों की हत्याएं कर रहे है। अपने इस हिंसा को सही ठहराने के लिए नक्सली ग्रामीणों पर पुलिस से मिलीभगत के आरोप लगाए रहे है।

जगरगुंडा एरिया कमेटी ने ली जिम्मेदारी

ताजा छत्तीसगढ़ के अति नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले का है। यहां नक्सलियों ने एक बार फिर से खून की होली खेलते हुए पुलिस के सामने चुनौती पेश की है। नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या कर दी और उनके शवों को छूटवाही और तर्रेम गांव के पास फेंक दिया। नक्सलियों ने उनपर पुलिस से मिलीभगत कर माओवादी संगठन के खिलाफ मुखबिरी करने के आरोप लगाए थे। इस दोहरे हत्याकांड की जिम्मेदारी माओवादियों के जगरगुंडा एरिया कमेटी ने ली है।

READ ALSO: Nag Nagini Viral Video: सावन में नाग-नागिन का वायरल प्रेम दर्शन! आधे घंटे तक दिखा अद्भुत नज़ारा, लोग बोले- ये तो चमत्कार है

ग्रामीणों में दहशत का आलम

Bastar Naxalites News: फिलहाल पुलिस ने शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। पुलिस ने अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। नक्सल उन्मूलन अभियान की तेजी के बीच इस वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वही पुलिस ने ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्धसैनिक बल जैसे डीआरजी, एसटीएफ, और सीआरपीएफ ने बारिश के बावजूद कठिन इलाकों में गश्त और ऑपरेशन की पूरी तैयारी कर रखी है। अबूझमाड़ जैसे दुर्गम जंगलों में भी लगातार दबिश दी जा रही है ताकि माओवादी सुरक्षित ठिकानों में छिप न सकें।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Even amidst heavy rains, the search operation of police and security forces against Naxalites continues in Bastar

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm