BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Dead Woman Alive News: दो साल तक ‘मृत’ रही प्रियंका, माता-पिता जेल में काट रहे थे सजा! अब आधार कार्ड के OTP से कर दिया जिंदा, पति को छोड़ प्रेमी संग…

Dead Woman Alive News: दो साल तक ‘मृत’ रही प्रियंका, माता-पिता जेल में काट रहे थे सजा! अब आधार कार्ड के OTP से कर दिया जिंदा, पति को छोड़ प्रेमी …

Dead Woman Alive News

Dead Woman Alive News

tikesh Kumar
Published: 13 Feb 2026 | 9:51 amModified: 13 Feb 2026 | 9:54 am
HIGHLIGHTS
  1. पति ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा
  2. दो साल तक चलता रहा मर्डर केस
  3. अचानक जिंदा बरामद हुई पत्नी

Dead Woman Alive News:  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस रिकॉर्ड में मृत घोषित की गई महिला प्रियंका प्रजापति दो साल बाद जिंदा मिली है। हैरानी की बात यह है कि जिन पर उसकी हत्या का आरोप लगा था, वे माता-पिता दो साल तक कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटते रहे, जबकि प्रियंका राजस्थान में दूसरे व्यक्ति के साथ रह रही थी। पूरे मामले का खुलासा एक आधार कार्ड के OTP से हुआ।

शादी, विवाद और अचानक गायब होना (Basti Woman Found Alive)

Dead Woman Alive News: कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिलखायें गांव की रहने वाली प्रियंका प्रजापति की शादी वर्ष 2017 में बस्ती निवासी संदीप से हुई थी। शादी के बाद लगभग आठ साल तक दांपत्य जीवन सामान्य रहा और दोनों का एक बेटा भी है। बताया जाता है कि 1 जुलाई को वैवाहिक संबंधों में खटास आने के बाद प्रियंका लाखों रुपये के जेवर लेकर मायके पहुंची और कुछ घंटों बाद बच्चे सहित अचानक गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो मामला गंभीर होता गया। प्रियंका के लापता होने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। कुछ लोगों ने संदीप को यह तक कह दिया कि प्रियंका और उसके बच्चे की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया है। इसके बाद संदीप ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 4 नवंबर 2024 को कोर्ट के आदेश पर कप्तानगंज थाने में प्रियंका के पिता दयाराम, मां सुभावती देवी, चचेरी बहन संजना और ग्रामीण अशोक मौर्य के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का मुकदमा दर्ज किया गया। बिना शव के दर्ज इस हत्या के मामले में परिवार पर दो साल तक कलंक लगा रहा।

आधार कार्ड के OTP ने खोला रहस्य (Missing Woman Rajasthan)

Dead Woman Alive News: इधर जांच चलती रही और उधर प्रियंका उत्तर प्रदेश से निकलकर अयोध्या पहुंची, जहां उसकी मुलाकात राजस्थान निवासी मंगल चंद्र से हुई। इसके बाद वह उसके साथ राजस्थान चली गई और वहीं पति-पत्नी की तरह रहने लगी। इस दौरान परिवार और पुलिस उसे मृत मानकर जांच करते रहे। करीब दो साल बाद प्रियंका आधार कार्ड में नाम-फोटो अपडेट कराने गई। आधार में पति संदीप का मोबाइल नंबर लिंक था। जैसे ही अपडेट के लिए OTP संदीप के मोबाइल पर पहुंचा, उसका शक यकीन में बदल गया कि प्रियंका जिंदा है। संदीप ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम राजस्थान पहुंची और प्रियंका को जिंदा बरामद कर लिया। इस तरह दो साल से ‘मृत’ घोषित महिला अचानक जिंदा सामने आ गई और पूरे मामले में नया मोड़ आ गया।

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह मामला बस्ती जिले का है, जहां पुलिस रिकॉर्ड में मृत बताई गई महिला दो साल बाद जिंदा मिली और हत्या का केस संदिग्ध हो गया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Dead Woman Alive Rajasthan News

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm