Bemetara News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बारिश की कमी से खेतों में पड़ी दरारें, धान की फसल सूखने की कगार पर, किसान बोले- अब गाय को चराने छोड़ देंगे
Bemetara News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बारिश की कमी से खेतों में पड़ी दरारें, धान की फसल सूखने की कगार पर, किसान बोले- अब गाय को चराने छोड़ देंगे

Bemetara News, Bemetara farmer crisis, Saja block drought, Bemetara rainfall shortage, Bemetara paddy crop issue, Bemetara electricity problem, farmer protest Bemetara, Bemetara irrigation failure, paddy fields drying,
- बेमेतरा जिले में खेतों में दरारें,
- बारिश की कमी से किसान परेशान,
- सैकड़ों एकड़ खेतों में पड़ी दरारें,
बेमेतरा: Bemetara News: जिले के साजा ब्लॉक के दर्जनों गांवों में बारिश की कमी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। धान की बोवाई और रोपाई के बाद अब खेतों में पानी की भारी कमी महसूस की जा रही है। कई इलाकों में खेतों की मिट्टी सूखने लगी है और उनमें दरारें साफ नजर आने लगी हैं जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।
Bemetara News: तिरियाभाठ, जामगांव, गोडमर्रा, खुरुसबोड़ और आसपास के गांवों में सैकड़ों एकड़ खेत पानी की कमी के चलते दरकने लगे हैं। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दो से चार दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई, तो धान की फसल पूरी तरह सूख जाएगी जिससे भारी नुकसान की आशंका है। पानी की समस्या के साथ-साथ बिजली की अनियमित आपूर्ति ने भी किसानों की परेशानी को बढ़ा दिया है। किसानों का कहना है कि दिनभर में मुश्किल से एक-दो घंटे ही बिजली मिल रही है जिससे सिंचाई करना भी नामुमकिन हो गया है।
Bemetara News: कुछ किसानों ने निराशा जताते हुए कहा कि अगर स्थिति में जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे खेतों को खुला छोड़ देंगे और उसमें मवेशियों को चरा देंगे। उनका कहना है कि सूखी फसल से बेहतर है कि खेत को मवेशियों के चारे के काम में लाया जाए। किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द राहत के उपाय करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर इस स्थिति पर तुरंत ध्यान नहीं दिया गया तो पूरे क्षेत्र की खेती चौपट हो सकती है जिससे सैकड़ों परिवारों की आजीविका पर संकट खड़ा हो जाएगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "बेमेतरा किसानों की समस्या" मुख्य रूप से बारिश की कमी और बिजली की अनियमितता है, जिससे फसलों को भारी नुकसान हो रहा है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bemetara News: Cracks appear in paddy fields due to lack of rain in Bemetara
बेमेतरा
और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री
01 Oct 2026 | 6:32 pm