Minister Dayaldas Baghel Action: गांव-गांव में पानी की किल्लत पर मंत्री का सख्त रुख, हर घर जल योजना में लापरवाही पर अफसरों को फटकार
गांव-गांव में पानी की किल्लत पर मंत्री का सख्त रुख…Minister Dayaldas Baghel Action: Minister takes strict stand on water shortage

Minister Dayaldas Baghel Action | Image Source | IBC24
- समाधान शिविर में मंत्री दयाल दास बघेल का एक्शन मोड,
- मंत्री दयाल दास बघेल ने अफसरों को लगाई फटकार,
- तीन दिन में समाधान के दिए निर्देश,
बेमेतरा: Minister Dayaldas Baghel Action: नवागढ़ विकासखंड के ग्राम अंधियारखोर में बुधवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा नवागढ़ विधायक दयाल दास बघेल ने शामिल होकर आमजन की समस्याओं से रूबरू हुए। यह शिविर सुशासन तिहार के तहत आयोजित किया गया था जिसमें ग्रामीणों की शिकायतों, मांगों एवं विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
Minister Dayaldas Baghel Action: शिविर के दौरान ग्राम जेवरा के सरपंच प्रमोद साहू ने विद्युत विभाग से संबंधित शिकायत की, जिसका समाधान अब तक नहीं हुआ था। इस पर मंत्री बघेल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तीन दिन के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेताया कि जनसमस्याओं की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं पीएचई विभाग द्वारा जल आपूर्ति समस्या पर दी गई जानकारी से मंत्री असंतुष्ट दिखे। उन्होंने वास्तविक स्थिति की जांच के लिए क्लस्टर के 18 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को तलब कर ग्रामीणों से प्रत्यक्ष रूप से जानकारी ली। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि पानी की समस्या वाले गांवों में टैंकर के माध्यम से जल आपूर्ति तत्काल शुरू की जाए।
Minister Dayaldas Baghel Action: इसके अलावा जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल योजना में हुई अनियमितताओं को लेकर भी मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री की प्राथमिकताओं में है और इसमें भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होगा। शिविर के अंत में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री दयाल दास बघेल ने छोटी बच्चियों को अन्नप्राशन संस्कार कराकर पोषण अभियान को समर्थन दिया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याएं सुनना, सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Minister Dayaldas Baghel Action: Minister takes strict stand on water shortage
बेमेतरा
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm