Betul Murder News: देवर की हत्या के लिए भाभी ने दी थी सुपारी, इन हरकतों से थी परेशान
Betul Murder News: देवर की हत्या के लिए भाभी ने दी थी सुपारी, इन हरकतों से थी परेशान

MP Looteri Dulhan | Source : File Photo
बैतूल।Betul Murder News: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के मलियाढाना में 27 अप्रैल को मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में पता चला है कि युवक की हत्या के लिए उसकी भाभी ने 2 हजार रुपए की सुपारी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने पुलिस ने महाराष्ट्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, यह पूरा मामला 27 अप्रैल 2024 का है। जहां कोतवाली थाना क्षेत्र के मलियाढाना में एक युवक का अधजला शव पुलिस को मिला था। उस समय मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने मामले में मृतक के परिजनों को भी शिनाख्त के लिए बुलाया गया था। लेकिन परिजनों ने शव की पहचान करने में असमर्थता जताई थी। युवक का चेहरा बुरी तरह जल चुका था। पुलिस की छानबीन के बाद अब इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है।
Betul Murder News: बताया गया कि, मृतक शंकर का उसकी भाभी मनीता से आए दिन किसी न किसी वजह से विवाद होता रहता था। जिस वजह से भाभी ने देवर की हत्या के लिए अपने ही भाई को दो हजार रुपये की सुपारी दी थी। मनीता के भाई संदीप ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पहले शंकर की गला घोंटकर हत्या की। बाद में शव को पेट्रोल डालकर जला दिया था। वहीं अब इस मामले में शंकर की बुजुर्ग मां से बातचीत में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे। पुलिस ने सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। बताया गया कि, दोनों आरोपी हत्या के बाद छह महीने से महाराष्ट्र में मजदूरी कर रहे थे। मृतक की भाभी मनीता अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हत्या में इस्तेमाल बाइक और बेल्ट बरामद कर लिए हैं।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: Betul Murder News: Sister-in-law had given a contract to kill her brother-in-law
बेतुल
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am