BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Congress MLA Got Threats: कांग्रेस के इस दिग्गज विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, सीएम को पत्र लिखकर लगाई मदद की गुहार

Congress MLA Got Threats: कांग्रेस के इस दिग्गज विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, सीएम को पत्र लिखकर लगाई मदद की गुहार

Congress MLA Got Threats/ Image Credit: IBC24

Congress MLA Got Threats/ Image Credit: IBC24

Priya Jagat
Published: 05 Mar 2025 | 8:03 pmModified: 05 Mar 2025 | 8:03 pm
HIGHLIGHTS
  1. गोहद कांग्रेस विधायक केशव देसाई को मिली जान से मारने की धमकी
  2. ग्वालियर के एक निजी एपिल अस्पताल संचालक के भाई पर लगाया आरोप
  3. मुख्यमंत्री, डीजीपी, नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस ,पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र
  4. गोहद विधानसभा से जुड़ा है मामला

भिंड। Congress MLA Got Threats:  मध्यप्रदेश के भिंड गोहद कांग्रेस विधायक केशव देसाई को जान से मारने की धमकी मिली है। इसका आरोप ग्वालियर के एक निजी एपिल अस्पताल संचालक के भाई पर लगाया। इस धमकी के बाद विधायक ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, डीजीपी, नेता प्रतिपक्ष,प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस ,पुलिस अधीक्षक भिंड को कार्यवाही और परिवार की सुरक्षा के लिए पत्र लिखा है।

गोहद विधानसभा से जुड़ा है मामला

दरअसल, मामला भिंड जिले के गोहद विधानसभा का है यहां पर अभी वर्तमान में कांग्रेस के विधायक केशव देसाई हैं उन्होंने कहा कि, कुछ दिन पूर्व मैंने मध्य प्रदेश के विधानसभा में यह क्वेश्चन प्रश्न लगाया था, जिसमें मैं ग्वालियर के एक निजी एपिल अस्पताल के संचालन और गतिविधियों एवं अस्पताल में आयुष्मान योजना की राशि एवं शैक्षिक दस्तावेजों को लेकर प्रश्न लगाया था। इस पर अस्पताल संचालक के भाई अंकित यादव का फोन मुझे 26 तारीख को आया और उन्होंने मुझे फोन पर कहा कि आपने जो क्वेश्चन प्रश्न लगाया है हमारे अस्पताल के खिलाफ उसको वापस लो और मुख्य चिकित्सा अधिकारी मतलब सीएमएचओ डॉक्टर श्रीवास्तव को बोलो कि मैंने क्वेश्चन अपना वापस ले लिया है। इस पर मैंने कहा कि, मैं क्वेश्चन वापस नहीं ले सकता चाहे मर जाऊंगा। इतने पर अंकित यादव ने कहा क्या आपको नहीं पता की माखन जाटव का क्या हाल हुआ था तो मैंने कहा देखेंगे जो होगा लेकिन क्वेश्चन वापस नहीं होगा।

Read More: CG Chunav result: कोरिया जिला पंचायत में भी भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन संपन्न 

बता दें, पूर्व में विगत 17 वर्ष पूर्व 13 अप्रैल 2009 को गोहद में विधायक माखन जाटव की गोली मारकर हत्या कर दी थी बस यही डर विधायक केशव देसाई को सता रहा है इसको लेकर उन्होंने मध्य प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है। पुलिस के मुखिया डीजीपी, नेता प्रतिपक्ष , प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस, और पुलिस अधीक्षक भिंड को पत्र लिखा है उसे पत्र में उन्होंने मांग की है कि, मुझे यह लोग धमकी दे रहे हैं। इसलिए मेरे परिवार की सुरक्षा की देखरेख की जाए और धमकी देने वाले पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

Read More: Ayodhya Yatra App: घर बैठे कर सकेंगे रामलला समेत अयोध्या के 20 मंदिरों का लाइव दर्शन, पूजा करने से लेकर प्रसाद पाने तक की भी मिलेगी सुविधा 

अस्पताल संचालक डॉक्टर अमित यादव ने दी सफाई

Congress MLA Got Threats:  वहीं इस पर जब अस्पताल संचालक डॉक्टर अमित यादव से बात हुई तो उन्होंने कहा कि, मेरा पेशा डॉक्टरी का है। मैंने आज तक किसी गोहद विधायक को छोड़ो किसी को धमकी नहीं दी है। मेरे अस्पताल की आप जांच कर सकते हो या किसी भी मरीज अटेंडर को पूछ सकते हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, रही बात विधायक विधायक केशव देसाई जी की तो उन्होंने कहा मेरे छोटे भाई अंकित यादव से गोहद विधायक केशव देसाई की बहुत घने संबंध है आप उनसे पूछ सकते हैं कि, विगत 8 वर्षों से मेरे भाई से उनकी कितनी चर्चा हुई है या सरकार के पास सारे तंत्र हैं उसे पता लगा सकते हैं। मेरे भाई और विधायक की कॉल डिटेल निकाली जाए इतना ही नहीं यदि मैंने धमकी दी है तो वह रिकॉर्डिंग पेश की जाए यह मेरे खिलाफ सोची समझी साजिश है।

 

 

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: विधायक केशव देसाई ने ग्वालियर के एक निजी एपिल अस्पताल की गतिविधियों और आयुष्मान योजना की राशि को लेकर विधानसभा में सवाल उठाया था, जिसके बाद उन्हें धमकी मिली।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Congress MLA Keshav Desai got death threats

शहर की खबरें
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm