BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Collector Par Hamla : रेत माफियाओं का आतंक.. निरीक्षण करने गए कलेक्टर पर किया हमला, जमकर बरसाए पत्थर

Collector Par Hamla : मध्यप्रदेश के भिंड जिले के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पर गुरुवार देर रात रेत माफिया ने हमला कर दिया।

Collector Par Hamla | Source : IBC24

Collector Par Hamla | Source : IBC24

Shyam Dwivedi
Published: 31 Jan 2025 | 4:04 pmModified: 31 Jan 2025 | 4:04 pm

भोपाल। Collector Par Hamla : मध्यप्रदेश के भिंड जिले के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पर गुरुवार देर रात रेत माफिया ने हमला कर दिया। कलेक्टर भिंड के उमरी इलाके में रेत का अवैध खनन रोकने गए थे, बदमाशों ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाने के लिए पथराव कर दिया, कलेक्टर के सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

read more : Mahakumbh Stampede Update : महाकुंभ भगदड़ में MP के 5 लोगों की मौत, बढ़ाई गई मुआवजे की राशि, खुद सीएम ने दी जानकारी 

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बीजेपी पर लगाए ये आरोप

भिंड कलेक्टर के साथ हुई घटना के बाद प्रदेश में एक बार फिर अवैध खनन को लेकर सियासत शुरू हो गई है पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस नेता अरुण यादव ने पूरी घटना को सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट करते हुए बीजेपी सरकार के राज में रेत खनन माफिया के हावी होने के आरोप लगाए है। अरुण यादव ने कहा कि भिण्ड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पर देर रात उमरी इलाके में रेत माफियाओं ने ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाने के लिए हमला कर दिया, सुरक्षाकर्मियों को फायरिंग कर कलेक्टर को बचाना पड़ा। भाजपा सरकार का माफियाओं को खुला संरक्षण प्राप्त है, इसीलिए इन माफियाओं के हौसले बुलंद हो गए है।

कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा

कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि कलेक्टर पर रेत माफिया हमला कर रहे है। चम्बल सहित प्रदेश भर में रेत का अवैध उत्खनन हो रहा है। सरकार के पास वीडियो सहित प्रमाण मौजूद है लेकिन कार्रवाई नहीं होती है प्रदेश को खोखला किया जा रहा है। चारों तरफ लूट मची है यह वही चम्बल क्षेत्र है। जहां बीजेपी की सरकार में ही एक आईपीएस की हत्या रेत माफिया ने कर दी थी और उनकी पत्नी को भी सरकार सुरक्षा नहीं दे पाई थी। मजबूर होकर आईपीएस की पत्नी को अपना कैडर बदलना पड़ा था।

बीजेपी ने किया पलटवार

उधर, बीजेपी ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि यह बीजेपी की सरकार है। रेत का अवैध खनन करने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई हो रही है। भिंड मामले में भी कार्रवाई हुई है। माफिया बख्शे नहीं जाएंगे। माफिया तो कांग्रेस की सरकार में हावी थे तत्कालीन मंत्री उमंग सिंघार ने ही आरोप लगाए थे माफिया की सरकार चल रही थी।

ये है पूरा मामला

आपको बता दें कि भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव गुरुवार रात ककारा रेत खदान का निरीक्षण करने के लिए प्राइवेट वाहन से निकले थे। उनके साथ राजस्व अमला और स्थानीय थाने का स्टाफ नहीं था। खदान इलाके में उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली देखी। उसे रोककर ड्राइवर से पूछताछ करने लगे, इसी दौरान दो वाहनों से कुछ लोग हमला कर दिया। कलेक्टर की गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया। कलेक्टर के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। बदमाशों को ललकारते हुए चार-पांच राउंड फायर किए। जिसके बाद रेत माफिया के लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर भाग निकले।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: भिंड कलेक्टर पर हमला 1 फरवरी 2025 की रात हुआ था, जब वे अवैध रेत खनन रोकने के लिए निरीक्षण कर रहे थे।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Shyam Dwivedi
Shyam Dwivedi

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years

और भी पढ़ें...

Web Title: Terror of sand mafia.. Collector who went for inspection was attacked, stones were pelted on him

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm