Bhopal Fake Police News : राजधानी में ‘नकली पुलिस’ का आतंक! चेकिंग के बहाने लोगों को बना रहे थे शिकार, खुल गया बड़ा खेल
Bhopal Fake Police News : भोपाल में दो अलग-अलग मामलों में फर्जी पुलिस बनकर लोगों से अवैध वसूली और लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने एक …

Bhopal Fake Police News
- भोपाल में फर्जी पुलिस गैंग का बड़ा खुलासा।
- नकली पिस्टल और फर्जी पहचान के सहारे लोगों को बना रहे थे शिकार।
- पुलिस ने लोगों से पहचान पत्र जांचने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की।
भोपाल: Bhopal Fake Police News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिसकर्मी बनकर अपराध करने वाले गिरोह सक्रिय हैं। शहर में दो अलग-अलग घटनाओं में फर्जी पुलिस बनकर अवैध वसूली और लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में तुरंत कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी समेत कई फर्जी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है।
पहला मामला शाहपुरा थाना क्षेत्र का
पहला मामला भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र का है, जहाँ एलएलबी (LLB) का छात्र कार्तिक मिश्रा और आईटी कंपनी का एचआर मैनेजर अमान खान खुद को कोहेफिजा थाने का पुलिसकर्मी बताकर वाहन चेकिंग के नाम पर लोगों से अवैध वसूली कर रहे थे। दोनों आरोपी सिविल ड्रेस में कमर में नकली पिस्टल लगाकर घूमते थे। संदेह होने पर जब स्थानीय लोगों ने उनसे पहचान पत्र माँगा, तो वे नहीं दिखा सके, जिसके बाद जनता ने उन्हें पकड़कर असली पुलिस के हवाले कर दिया।
युवक से सोने की चेन लूट ली
दूसरा मामला मिसरोद थाना क्षेत्र का है, जहाँ एक महिला समेत 5 आरोपियों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर एक युवक से सोने की चेन लूट ली। Crime News In MP आरोपियों ने पीड़ित का गाड़ी से पीछा किया और एमडी (MD) ड्रग्स के केस में फंसाने की धमकी देकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य महिला आरोपी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। पकड़ी गई महिला का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उस पर पहले से आधा दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं।
फर्जी पुलिसकर्मियों को किया गिरफ्तार
मामले पर एडिशनल सीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि फर्जी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध लगे या पुलिसकर्मी बनकर पैसे की मांग करे, तो तुरंत उसका पहचान पत्र चेक करें और बिना डरे तुरंत नजदीकी थाने या डायल 112/100 पर सूचना दें।
इन्हें भी पढ़ें:
- US Stock Market Crash Warning: फिर दोहराएगा इतिहास?… माइकल बरी की नई चेतावनी सुनकर उड़ सकते हैं होश, क्या वापस लौटने वाला है 1987 का दौर?
- Union Cabinet Meeting Today: PM मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट बैठक शुरू, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
- Tarun Tejpal News: दुष्कर्म मामले में तरुण तेजपाल दोषी करार, हाईकोर्ट ने बरी करने का आदेश पलटा, सुनाई कड़ी सजा
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Fake Police Gangs Busted in Bhopal for Extortion and Robbery
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm