Bhopal Hit and Run Case: नाबालिग ने स्कॉर्पियो से स्कूटी सवार को मारी टक्कर, ऑफिस जा रही बैंक मैनेजर की दर्दनाक मौत
नाबालिग ने स्कॉर्पियो से स्कूटी सवार को मारी टक्कर…Bhopal Hit and Run Case: Minor hits scooty rider with Scorpio, bank manager going
भोपाल: Bhopal Hit and Run Case: अयोध्या नगर थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग चालक ने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से स्कूटी सवार महिला बैंक मैनेजर को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान अमृता ओमकार के रूप में हुई है जो एचडीएफसी बैंक की शक्ति नगर शाखा में मैनेजर पद पर कार्यरत थीं।
Bhopal Hit and Run Case: घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है, जब अमृता ओमकार स्कूटी से अपने ऑफिस के लिए निकली थीं। जैसे ही वे अयोध्या बायपास स्थित नरेला शंकरी जोड़ के पास पहुंचीं सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमृता गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
Bhopal Hit and Run Case: हादसे को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि कुछ दूरी पर स्थानीय लोगों ने वाहन को रोक लिया लेकिन चालक चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने बाद में आरोपी को हिरासत में ले लिया। जांच में सामने आया है कि वाहन एक नाबालिग चला रहा था जो अपने पिता की स्कॉर्पियो लेकर निकला था।
Read More : Bhilai Snatching Case: बहन को छोड़ने निकला था भाई… फिर रास्ते में बदमाशों ने जो किया, वो रोंगटे खड़े कर देगा
Bhopal Hit and Run Case: घटना के बाद नाबालिग के पिता ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और किसी अन्य व्यक्ति को चालक बताने की कोशिश की लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने पुष्टि की कि दुर्घटना के समय गाड़ी नाबालिग ही चला रहा था। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह हादसा भोपाल के अयोध्या नगर क्षेत्र में हुआ, जहां एक नाबालिग चालक की स्कॉर्पियो से टक्कर लगने पर महिला बैंक मैनेजर अमृता ओमकार की मौत हो गई।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bhopal Hit and Run Case: Minor hits scooty rider with Scorpio
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm