BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bhopal News: युवक ने किताब पढ़कर बनाना सीखा नकली नोट, लोगों के साथ किया ऐसा धोखा, जिसका अंदाजा भी नहीं लगा पाएंगे आप…

नकली नोट छापकर बाजार में खपाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Bhopal News

Bhopal News

muskan mishra
Published: 16 Nov 2025 | 1:10 pmModified: 16 Nov 2025 | 3:31 pm
HIGHLIGHTS
  1. भोपाल पुलिस ने नकली नोट छापने और खपाने वाले युवक को गिरफ्तार किया।
  2. आरोपी युवक विवेक यादव (21) उत्तर प्रदेश के देवरिया का निवासी।
  3. पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने अकेले ही नकली नोट बनाकर बाजार में खपाए।

Bhopal News: भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने नकली नोट छापकर बाजार में खपाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक विवेक यादव (21) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया का रहने वाला है और पिछले एक साल में छह लाख रुपये मूल्य के नकली नोट बाजार में खपा चुका है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की कार्रवाई

पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए युवक को शुक्रवार देर शाम निशातपुरा क्षेत्र से हिरासत में लिया, उसके पास से 500-500 के 23 नकली नोट बरामद किए गए।

पुलिस उपाधीक्षक ने दी जानकारी

भोपाल के अतिरिक्त पुलिस उपाधीक्षक (जोन-2) गौतम सोलंकी ने कहा कि पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया है कि पुलिस से बचने के लिए उसने किसी अन्य को अपने साथ इस काम में नहीं जोड़ा था और वह खुद ही नोटों की छपाई से लेकर उन्हें बाजार में खपाने का काम किया करता था।सोलंकी ने बताया कि नोटों को खपाने के लिए वह शहर के बाहरी इलाकों में स्थित किराना और पान-गुटखे की छोटी-छोटी दुकानों को निशाना बनाता था, जहां वह 20-30 रुपये का सामान खरीदकर पांच सौ के नकली नोट खपा देता था।उन्होंने बताया कि आरोपी युवक इतनी सफाई से नकली नोट बनाता था कि जल्दी से कोई इसे पहचान नहीं पाता था।

किताबों को पढ़कर सीखा नकली नोट बनाना

Bhopal News: पुलिस ने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने मुंबई में रहकर प्रिंटिंग का अनुभव हासिल किया और किताबें पढ़ कर उसने नकली नोट छापने के गुर सीखे। उन्होंने कहा कि नोट असली लगे, इसके लिए आरोपी युवक उच्च गुणवत्ता वाले छपाई मशीन, कागज और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल करता था और कुछ की खरीदारी आनलाइन माध्यम से करता था। सोलंकी ने कहा कि आरोपी युवक को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 178 और 185 के तहत गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। ये धाराएं बैंक-नोट के प्रयोजन के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए किसी भी सिक्के, स्टाम्प की जालसाजी करने और धोखाधड़ी से सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने से संबंधित हैं और इनमें सात साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है।

इन्हें भी पढ़ें :-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: युवक को नकली नोट छापकर बाजार में खपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Learned to make fake notes by reading a book, cheated people in a way you won't even be able to imagine.

शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm